Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईशान किशन और ऋषभ पंत में से वर्ल्ड कप 2027 के लिए किसे मिलेगा साउथ अफ्रीका का टिकट? पूर्व भारतीय दिग्गज ने बताया नाम

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 06:18 PM (GMT+05:30)

    ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक लगाया। इसके बाद उन्हें वर्ल्ड कप 2027 के लिए बैकअप विकेटकीपर के तौर पर माना जा रहा है। ...और पढ़ें

    ईशान किशन-ऋषभ पंत

    ईशान किशन-ऋषभ पंत

    HighLights

    1. ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया शतक

    2. वर्ल्ड कप 2027 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाजी की चर्चा तेज

    3. ईशान और पंत में से किसे मिलेगा मौका

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि ईशान किशन वर्ल्ड कप 2027 के चयन के लिए ऋषभ पंत से आगे हो गए हैं। अश्विन का कहना है कि किशन विश्व कप में चयन की रेस में पंत से आगे हैं। हालांकि, उनका मानना है कि ऋषभ टीम में चयन के दावेदार हैं। अगर उन्हें बाहर किया जाता है, तो उनके साथ अन्याय होगा।

    गौरतलब है कि किशन ने पिछले कुछ समय से सफेद गेंद की क्रिकेट में पंत को काफी पीछे छोड़ दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी पंत का नाम नहीं था लेकिन ईशान प्लेइंग 11 में खेल रहे थे। आईपीएल 2026 में भी पंत बल्ले से अच्छा नहीं कर सके लेकिन ईशान ने शानदार खेल दिखाया। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भी किशन खेल रहे हैं और दूसरे मुकाबले में शतक लगाया। इसके बाद अश्विन ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

    रविचंद्रन अश्विन वे ईशान किशन को बताया बैकअप विकेटकीपर

    अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, "मुझे लगता है कि केएल राहुल विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद होंगे। ईशान किशन को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर जगह मिल सकती है। वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में होने वाला है और इसको ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि ये ऋषभ पंत के साथ गलत होगा। पंत ने वनडे क्रिकेट में मध्य क्रम में खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। किशन ने शानदार पारी खेली है लेकिन हमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।"

    अश्विन ने ईशान के शतक की तारीफ की लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण पर सवाल उठाया। उन्होंने अफगानी गेंदबाजी के गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। अश्विन ने कहा, "अफगानिस्तान के पास जो गेंदबाजी आक्रामण है, वो अच्छा नहीं है। अफगानिस्तान को बुरी तरह से हराने के आधार पर किशन को विश्व कप के लिए नहीं चुनना चाहिए।"

    खबरें और भी

    ईशान किशन का शतक

    बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ईशान किशन ने शतक लगाया। किशन ने 71 गेंदों पर सेंचुरी ठोक दी। उन्होंने 79 गेंदों पर 125 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 7 छक्के निकले। इस पारी के बाद से ही किशन को वर्ल्ड कप 2027 के लिए बैकअप विकेटकीपर के तौर पर माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- श्रीलंकाई खिलाड़ी से लड़ाई के बाद Vaibhav Suryavanshi के खिलाफ एक्शन लेगा BCCI? सचिव देवजीत सैकिया ने किया कंफर्म

    यह भी पढ़ें- 'बल्लेबाजों में खौफ पैदा करना है', इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए गुरनूर बराड़ ने भरी हुंकार; बैटर्स को दी बड़ी चेतावनी