RR vs LSG: बेशर्मी की हद पार! 9वीं हार से तिलमिलाए Rishabh Pant, लाइव इंटरव्यू में दी भद्दी गाली
Rishabh Pant drops F-Bomb: ऋषभ पंत ने राजस्थान से मिली हार के बाद पोस्ट मैच इंटरव्यू में गाली दी, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ...और पढ़ें

Rishabh Pant ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में दी गाली- Video
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RR vs LSG 2026: भारतीय टेस्ट टीम की उप-कप्तानी जिम्मेदारी छीनी जाने और अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय वनडे टीम से ड्रॉप होने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant Abuse) मुश्किल में फंस गए हैं। 19 मई को पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को राजस्थान रॉयल्स से 7 विकेट की हार का सामना करना पड़ा। ये लखनऊ की मौजूदा सीजन की 9वीं हार रही।
अब टीम (Lucknow Super Giants) का केवल एक लीग मैच बाकी है, जिसको लेकर मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब पंत से सवाल किया गया कि टीम आगे के खेल को कैसे देख रही है, तो इस सीजन में लगातार मिली करारी हार के बावजूद उन्होंने जो जवाब दिया, उससे उनकी खूब आलोचना की जा रही है।
लाइव इंटरव्यू में Rishabh Pant खो बैठे आपा
दरअसल, राजस्थान के खिलाफ मिली एक और शर्मनाक हार के बाद लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान पंत का गुस्सा फूटा और उन्होंने दिग्गज कमेंटेटर इयान बिशप के सामने लाइव इंटरव्यू में गाली दे दी। पंत ने अपनी हदें पार की और उनका अभद्र भाषा वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद फैंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं और बीसीसीआई से उन पर कड़ा एक्शन लेने की मांग उठ रही है।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब इयान बिशप से लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत बात करने आए तो उनके चेहरे पर हार की निराशा साफ झलक रही थी। पंत ने इंटरव्यू में कहा,
"मिडिल ओवर्स में आखिरी ओवर जिस तरह से जोफ्रा आर्चर ने फेंका, वो बेहतरीन था। हम वहां 10 रन और बना सकते थे, लेकिन आखिरी ओवर में ऐसा हो नहीं पाया। जयपुर की पिच बैटिंग के लिऐ अच्छी थी और यहां गेंदबाजी करना मुश्किल था। यहां अनुभव की जरूरत थी, जिसकी हमारी टीम में कमी खली। अनुभव से ही आप हाई-प्रेशर वाली स्थति में अच्छा प्रदर्शन करते है, मुझे अपनी टीम पर नाज है। चीजें हमारे अनुसार नहीं रहीं और ये बात हर कोई जानता है, लेकिन ये सच्चाई को नहीं बदल देता कि हम एक (गाली) अच्छी टीम हैं।"
खबरें और भी
पंत पर बीसीसीआई ले सकती कड़ा एक्शन
ऋषभ पंत के द्वारा लाइव इंटरव्यू में निकली अभद्र टिप्पणी को देखकर फैंस और खुद कमेंटेटर हैरान रह गए। आईपीएल के कोर्ड ऑफ कंडक्ट के अनुसार, लाइव टीवी पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना लेवल-1 या लेवल-2 का गंभीर अपराध माना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीसीसीआई पंत पर मोटा जुर्माना ठोक सकती है या कुछ मैच के लिए उन पर बैन भी लगाया जा सकता है।
🚨 Rishabh Pant is a very shameless cricketer, even after getting humbled by Rajsthan Royals, he is behaving arrogant and used bad words in post match presentation, Ion Bishnop had to apologized for that.
— Soman. (@Shreyasian96) May 19, 2026
This is very immature behaviour by Pantpic.twitter.com/xLlLmOL2F3
राजस्थान ने लखनऊ को रौंदा
मैच की बात करें तो अपने घर में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से मात दी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 220 रन बनाए। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने 57 गेंदों में 96 रन की पारी खेली, लेकिन वो अपने शतक से चूक गए।
उनके अलावा जोश इंग्लिश ने 60 रन की तेज पारी खेली, जबकि खुद कप्तान पंत के बल्ले से 35 रन निकले। जबाव में राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी के सामने लखनऊ के गेंदबाज बेबस नजर आए। वैभव ने 38 गेंदों में 93 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें 10 गगनचुंबी छक्के और 7 चौके शामिल रहे।
उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने नाबाद 53 रन बनाए, जबकि कप्तान यशस्वी ने 23 गेंद में 43 रन का योगदान दिया। आरआर की टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 225 रन बनाकर मैच अपने नाम किया और जीत के साथ ही प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बेहद मजबूत कर लिया।