IND vs AFG: ईशान किशन की वापसी से लेकर ऋषभ पंत को हटाए जाने तक, जानिए टीम इंडिया के सेलेक्शन की 4 बड़ी बातें
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। इस टीम सेलेक्शन में कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं। ...और पढ़ें

ऋषभ पंत के हाथ से गई टेस्ट की उपकप्तानी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली
टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। इस टीम सेलेक्शन में कुछ ऐसे फैसले हुए हैं जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
अजीत अगरकर ने वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि टीम सेलेक्शन भविष्य को ध्यान में रखते हुए किया गया है। साथ ही चोटों के कारण भी कुछ फैसले प्रभावित हुए हैं। बताते हैं आपको टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
ऋषभ पंत के हाथों से गई टेस्ट की उपकप्तानी
शुभमन गिल जब से टेस्ट टीम के कप्तान बने हैं तब से विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के जिम्मे टेस्ट की उपकप्तानी आई है। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। पंत को उपकप्तानी से हटाना हैरान करने वाला फैसला है। पंत को वनडे टीम में भी जगह नहीं मिली है।
मोहम्मद शमी को नहीं मिली जगह
एक बार फिर मोहम्मद शमी को नजरअंदाज किया गया है। उन्हें न वनडे टीम में मौका मिला है और नहीं टेस्ट टीम में जगह मिली है जबकि शमी अपने प्रदर्शन और फिटनेस दोनों को साबित कर चुके हैं।
खबरें और भी
ईशान किशन की वापसी
तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी हुई है। लंबे समय तक बाहर रहने के बाद ईशान ने पहले टी20 टीम में वापसी की तो अब वनडे टीम में उनको जगह मिली है। ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर कर उनको मौका दिया गया है।
रवींद्र जडेजा का विकल्प तैयार करने की कोशिश
इस टीम सेलेक्शन में एक बात और सामने आई है। वो ये है कि सेलेक्टर्स रवींद्र जडेजा का विकल्प तलाश रहे हैं। जडेजा को दोनों टीमों में से आराम दिया गया है। उनकी जगह विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे को मौका मिला है। अक्षर पटेल के साथ-साथ हर्ष दुबे को जडेजा के विकल्प के तौर पर तैयार करने की प्लानिंग लग रही है।