IND vs AFG: मोहम्मद शमी सहित इन 5 खिलाड़ियों को मिली मायूसी, वनडे और टेस्ट दोनों में नहीं मिला मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। इन दो सीरीजों के लिए कुछ खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया है। ...और पढ़ें

मोहम्मद शमी को नहीं मिला मौका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एक मात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया तो कुछ खिलाड़ियों की वापसी कराई है, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच छह से 10 जून के बीच खेला जाएगा। वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून से होगी।
इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका
मोहम्मद शमी
एक बार फिर मोहम्मद शमी का नाम वनडे और टेस्ट टीम से गायब है। शमी लगातार अपना शानदार दिखा रहे हैं और फिटनेस भी साबित कर चुके हैं। फिर भी उनका नाम नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह को दोनों टीमों से आराम दिया गया है। ऐसे में शमी को उनकी जगह मौका मिल सकता था, लेकिन चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन्हें मायूसी ही सौंपी।
संजू सैमसन
संजू सैमसन को भी वनडे टीम में मौका नहीं मिला है। ईशान किशन को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है जबकि केएल राहुल मुख्य विकेटकीपर की भूमिका में होंगे। संजू लगातार अच्छा खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने टी20 में बताया है कि वह क्या कर सकते हैं। ऐसे में वनडे में मौका न मिलने संजू को निश्चित तौर पर अखर रहा होगा।
ऋतुराज गायकवाड़
ऋतुराज गायकवाड़ को भी वनडे और टेस्ट टीम से नजरअंदाज किया गया है। देखा जाए तो टेस्ट में उनकी जगह बनती दिख रही थी। हाल के दिनों में भारत के पास टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों की कमी रही है जिसे गायकवाड़ पूरा कर सकते हैं। उनकी तकनीक और टेम्परामेंट टेस्ट के लिहाज से सही माना जाता है।
खबरें और भी
अक्षर पटेल
बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को भी दोनों टीमों में मौका नहीं मिला है। रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है। ऐसे में उनकी भरपाई के लिए अक्षर को टीम में चुना जा सकता था।
रजत पाटीदार
अपनी कप्तानी में आरसीबी को पहला आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान रजत पाटीदार को भी वनडे और टेस्ट में नजरअंदाजी मिली है। गायकवाड़ की तरह पाटीदार टेस्ट में तो मौका डिजर्व करते हैं। वह भारत के लिए टेस्ट खेल चुके हैं, लेकिन प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ उनको एक और मौका दिया जा सकता था।