IPL 2026 Playoffs Qualification: 3 टीमें पक्की, 1 जगह बाकी... प्लेऑफ की रेस में राजस्थान को छोड़कर बाकी सब अगर-मगर में फंसे
आईपीएल 2026 प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। आखिरी स्थान के लिए 5 टीमों के बीच कड़ी जंग जारी है। ...और पढ़ें

IPL 2026: प्लेऑफ की रेस में राजस्थान को छोड़कर बाकी सब अगर-मगर में फंसे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 Playoffs Qualification Scenario: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में तीन टीमें- आरसीबी, जीटी और एसआरएच पहुंच चुकी है और आखिरी स्पॉट के लिए 5 टीमों के बीच जंग जारी है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम बढ़िया स्थिति में है, जो अपने दम पर प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
बाकी 4 टीमें अगर-णगर के भंवर में फंसी हुई हैं। केकेआर, डीसी और सीएसके की टीमों को अपने मैचों में जीत के अलावा दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। अब लीग स्टेज के केवल 7 मैच बाकी है और हर मैच का नतीजा अब प्लेऑफ के समीकरण को दूसरी टीम के लिए बदल देगा।
RR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे अपने दोनों मैच
आरआर की टीम मौजूदा समय में सबसे मजबूत पोजीशन में है, जहां उनके दो लीग स्टेज मैच बाकी है और उनके पास 12 अंक है। अगर अपने बाकी बचे हुए दो मैच- लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ वो जीत हासिल करती है तो उनके पास 16 अंक हो जाएंगे, जिससे वह प्लेऑफ का टिकट कटा लेगी। उन्हें दूसरी टीमों पर निर्भर नहीं रहना होगा, अगर वो अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाए।
लेकिन सवाल ये है कि क्या जयपुर में खेले जाने वाले मैच में लखनऊ को हराना राजस्थान के लिए काफी होगा, तो बता दें कि लखनऊ पर जीत हासिल कर आरआर की टीम के पास 14 अंक हो जाएंगे और PBKS, KKR, DC और CSK पर तुरंत दबाव बन जाएगा। इन चारों टीमों में से कोई भी एक और हार झेलने की हालत में नहीं है। एक हार और ये प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की स्थिति में है।
खबरें और भी
RR को फिर क्या चाहिए होगा-
- पंजाब किंग्स की टीम अपने बाकी बचे हुए मैच लखनऊ के खिलाफ हार जाए
- केकेआर को एमआई या दिल्ली के खिलाफ एक मैच में हार मिले
- दिल्ली की टीम केकेआर से मैच हार जाए
- सीएसके की टीम गुजरात से अपना आखिरी मैच हार जाए
- अगर आरआर की टीम को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा तो वो भी अगर-मगर की स्थिति में पहुंच जाएगी।
KKR को प्लेऑफ के टिकट के लिए क्या करना होगा?
केकेआर की टीम आरआर के अलावा एकमात्र ऐसी टीम है जिनके लीग स्टेज के दो मैच बाकी है। 12 मैच खेलने के बाद केकेआर के पास 11 अंक है और उन्हें एक भी हार प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है।
अपने आगामी मैचों में केकेआर की टीम अगर एमआई और डीसी के खिलाफ मैच जीत जाती है तो उनके पास 15 अंक हो जाएंगे। इससे कम अंक हुए तो उन्हें प्लेऑफ की रेस से बाहर होना पड़ेगा। हालांकि, दो मैच जीतने के बाद भी उन्हें आरआर और पंजाब किंग्स के मैचों पर निर्भर रहना होगा।
केकेआर को क्या चाहिए होगा-
- केकेआर की टीम एमआई और डीसी को हरा दें
- आरआर की टीम अपने बचे हुए दो में से एक मैच हार जाए
- पंजाब की टीम लखनऊ से मैच हार जाए और 13 अंक पर ही रहे
- गुजरात की टीम सीएसके को हरा दें
अगर ये सब कुछ होता है तो केकेआर की टीम 15 अंक पर फिनिश कर पाएगी और प्लेऑफ के चौथी सीट को हासिल करने की उम्मीद उनकी बनी रहेंगी। एक दूसरी समीकरण ये भी है कि केकेआर की टीम 15 अंक के साथ पंजाब की बराबरी पर फिनिश कर सकती है। उस हिसाब से फिर बेहतर नेट रन रेट वाली टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई माना जाएगा। केकेआर का मौजूदा नेट रन रेट -0.038 है, जिससे समझ आ रहा है कि उन्हें बड़ी जीत की दरकार होगी।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम को प्लेऑफ के लिए क्या करना होगा?
डीसी का प्लेऑफ इक्वेशन सबसे मुश्किल बना हुआ है, जहां उनके पास केवल एक मैच बाकी है और उनका नेट रन रेट नेगेटिव में है। 13 मैच खेलने के बाद दिल्ली के पास 12 अंक है और केकेआर के खिलाफ एक जीत उन्हें 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी। यानी कि दिल्ली की टीम अपने दम पर प्लेऑफ के लिए नहीं क्वालीफाई कर पाएगी।
डीसी को क्या करना होगा?
- दिल्ली को केकेआर को हराना होगा
- आरआर की टीम को अपने दोनों बचे हुए मैच हारने होंगे और 12 अंक पर ही रहना होगा
- पंजाब की टीम को लखनऊ के खिलाफ मैच हारने होंगे और 13 अंक तक रहना होगा
- सीएसके की टीम को जीटी के खिलाफ मैच हारना होगा
- इन सब के बाद नेट रन रेट एक बड़ा फैक्टर रहेगा। डीसी का नेट रन रेट -0.871 का है और वो मौजूदा टीमों में सबसे कमजोर मानी जा रही है।
सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
हैदराबाद से मिली हार के बाद सीएसके की टीम का केवल एक मैच बाकी है और मौजूदा समय 13 मैच खेलने के बाद सीएसके के पास 12 अंक है और उन्हें गुजरात के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच में जीत अगर मिल जाती है तो भी 14 अंक तक टीम पहुंच पाएगी। यानी सीएसके की टीम भी अपने दम पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकती है।
सीएसके को क्या चाहिए होगा-
- गुजरात को हराना होगा
- आरआर को अपने दोनों मैच हारने होंगे और 12 अंक पर रहना होगा
- पंजाब को लखनऊ से मैच हारना होगा और 13 अंक तक रहना होगा
- केकेआर को कम से कम एक मैच हारना होगा और 13 या उससे नीचे अंक पर रहना होगा
- डीसी को केकेआर से मैच हारना होगा और 12 अंक पर रहना होगा।
PBKS को प्लेऑफ के लिए क्या करना होगा?
पंजाब किंग्स की टीम 13 मैच खेलने के बाद 13 अंक के साथ मौजूद है, जिससे ये समझ आता है कि उन्हें अब लखनऊ को आगामी मैच में हराकर 15 अंक तक पहुंचना होगा।
ये अंक हांलाकि, टीम को प्लेऑफ का टिकट कटाने के लिए काफी होगा, क्योंकि केकेआर, डीसी और सीएसके कोई भी 15 अंक से आगे नहीं जा सकते, लेकिन पंजाब किंग्स की टीम असुरक्षित है, क्योंकि आरआर अगर अपने बचे हुए दोनों मैच जीत लेती है तो। वहीं, PBKS को बाकी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना पड़ेगा। अपने हाथ में कुछ नहीं बचेगा और लगातार 5 हार के बाद वापसी करना लगभग नामुमकिन लग रहा है।
पंजाब किंग्स के लिए बेस्ट सिनेरियो-
- लखनऊ को हराना
- आरआर की टीम अपने दो में से एक मैच हारे
- केकेआर की टीम दोनों अपने मैच हार जाए
- डीसी की टीम केकेआर पर करीबी अंतर से जीत दर्ज करें
- सीएसके की टीम जीटी से हार जाएं
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Orange Cap: गुजरात के बल्लेबाज ने हेनरिक क्लासेन को पछाड़ा, कोहली-गिल सिंहासन पाने के लिए कर रहे जंग