IPL 2026 Orange Cap: गुजरात के बल्लेबाज ने हेनरिक क्लासेन को पछाड़ा, कोहली-गिल सिंहासन पाने के लिए कर रहे जंग
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह बनाई। इस मैच में हेनरिक क्लासेन ने 47 रन की पारी खेली, जिससे उनके कुल रन ...और पढ़ें
-1779180163377_m.webp)
Latest IPL 2026 Orange Cap: हेनरिक क्लासेन के सिर सजी हैं ऑरेंज कैप
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Latest IPL 2026 Orange Cap List: सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs SRH) को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का टिकट कटा लिया। चेपॉक में खेले गए मैच में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के बीच तीसरे विकेट के लिए बनी 75 रन की साझेदारी ने हैदराबाद को 181 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद की।
क्लासेन ने 26 गेंद पर 47 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और 4 चौके शामिल है। इस पारी के बाद हेनरिक क्सालेन ने मौजूदा सीजन में 13 मैच खेलते हुए 555 रन अपने पूरे कर लिए और आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप साई सुदर्शन के सिर से छीन ली।
ऑरेंज कैप अब हेनरिक क्लासेन के पास है और दूसरे पोजीशन पर गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन खिसक गए हैं। क्लासेन ने मौजूदा सीजन में 50 की औसत और 155 के स्ट्राइक रेट से कुल 5 अर्धशतक जड़े हैं।
Heinrich Klassen के सिर सजी हैं ऑरेंज कैप
दरअसल, साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने अभी तक गुजरात टाइटंस के लिए कुल 13 मैच खेलते हुए एक शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 554 रन बना लिए हैं। ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। तीसरी पोजीशन पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) 552 रन के साथ मौजूद है, जो कि हेनरिक क्लासेन से केवल 3 रन पीछे है। गिल ने अभी तक 13 पारियों में 5 अर्धशतक जड़े हैं।
वहीं, आरसीबी के स्टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने 13 मैचों में 542 रन बनाए है, जिसमें उन्होंने 54 की औसत से और 164 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनकी पारी में एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल टॉप-5 में 13 मैच खेलते हुए 533 रन बनाकर टेबल की टॉप-5 में मौजूद है।