Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषभ पंत ने देर रात उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री से की खास 'गिफ्ट' की मांग, पुष्‍कर धामी का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:39 AM (IST)

    ऋषभ पंत ने देर रात एक्स पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से राज्य में रहने के लिए जमीन मांगी। धामी ने पंत को उत्तराखंड का गौरव बताते हुए अधिकार ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत ने पुष्कर धामी से की अपील

    ऋषभ पंत ने पुष्कर धामी से की अपील

    HighLights

    1. ऋषभ पंत दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं

    2. उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से जमीन की मांग की

    3. धामी ने पंत को मदद का आश्वासन दिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली को छोड़कर उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से रात के तकरीबन एक बजे एक्स पर पोस्ट करते हुए गिफ्ट भी मांग लिए। उनके इस पोस्ट पर धामी ने आश्वासन की तसल्ली दे दी है।

    पंत चाहते हैं कि वह अब उत्तराखंड में रहें और इसके लिए उन्होंने सीएम से जमीन की मांग की है। पंत की इस पोस्ट का समय और उसमें कुछ गलतियों ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा और लोगों को उनके बारे में चिंता भी होने लगी। बता दें कि पंत इस समय टेस्ट सीरीज खेलने के लिए टीम इंडिया के साथ श्रीलंका के दौरे पर हैं। 

    पंत की पोस्ट ने मचाई खलबली

    पंत ने इंग्लिश में लिखी अपनी पोस्ट में लिखा की वह काफी दिनों से उत्तराखंड में जमीन लेना चाह रहे हैं लेकिन उन्हें मिल नहीं रही। पंत ने लिखा, "हैलो पुष्कर धामी सर। आप कैसे हैं? मैं लंबे समय से उत्तराखंड का लोकल शख्स हूं। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहता हूं और मुझे इसके लिए अच्छी और बड़ी जमीन नहीं मिल रही जहां मैं रह सकूं। मैं अपने उत्तराखंड से बेहद प्यार करता हूं। मेरी आपसे अपील है कि मुझे जमीन दिलवाने में मदद करें क्योंकि आज के समय में जमीन मिलना बहुत मुश्किल हो गया था। वहीं मुझे कुछ और जमीन भी मिलनी थी जो नहीं मिली हैं। मुझे ये जमीन उत्तराखंड को प्रमोट करने के लिए मिलनी थीं। मैं अपने पहाड़ी लोगों के साथ शिफ्ट होना चाहता हूं। कृपया इस मामले को देखें। तीन साल हो गए हैं और मुझे जमीन नहीं मिली है।"

    उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा, "अपने राज्य से देश का उच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए गिफ्ट मिलना अच्छा होगा, लेकिन अगर आप चाहें तो मैं सरकार से जमीन खरीद भी सकता हूं। कम से कम मेरा अपने राज्य में घर तो होगा।"

    खबरें और भी

     

    धामी ने दिया आश्वासन

    इस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने पंत को आश्वासन दिया है कि मामले में संबंधित लोगों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने पंत को एक्स पर जवाब देते हुए लिखा, "प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।"

    यह भी पढ़ें- श्रीलंका XI ने भारत के खिलाफ अभ्‍यास मैच के लिए किया अपने स्‍क्‍वाड का एलान, 25 साल के खिलाड़ी को बनाया कप्‍तान

    यह भी पढ़ें- संकट की घड़ी में एमएस धोनी की शरण में पहुंचे ऋषभ पंत, रांची में की माही से मतवाली मुलाकात