Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SRH vs RR: 'हम चौंक गए...', पहली हार झेलने के बाद कप्तान Riyan Parag ने तोड़ी चुप्पी; इस फैसले पर जताया अफसोस

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 11:54 AM (GMT+05:30)

    RR Captain Riyan Parag: SRH के हाथों आईपीएल 2026 में अपना मैच हारने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन का जि ...और पढ़ें

    HighLights

    1. SRH vs RR: हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया

    2. आईपीएल 2026 की पहली हार के बाद कप्तान रियान पराग ने क्या कहा?

    3. रवींद्र जडेजा से गेंदबाजी नहीं कराने के फैसले पर क्या बोले कप्तान रियान?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग काफी निराश नजर आए। उन्होंने बताया कि टीम ने बैक-टू-बैक विकेट गंवाना शुरू कर दिया था, जिसके कारण रणनीति बनाने का मौका नहीं मिला। पराग ने साथ ही पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान डेब्यूटेंट प्रफुल्ल और साकिब की खूब तारीफ की।

    इतना ही नहीं, उन्होंने मैच के बाद अपने लिए गए एक फैसले पर अफसोस भी जताया। ये फैसला था टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि दूसरी पारी में गेंदबाजी करते तो ये ज्यादा बेहतर फैसला हो सकता था।

    Riyan Parag ने पहली हार के बाद क्या कहा?

    दरअसल, आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स को पहली हार का सामना करना पड़ा। लगातार तीन मैच जीतने के बाद चौथे मैच में उनके विजयी रथ को सनराइजर्स हैदराबाद ने रोका। हार के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा की तारीफ की, क्योंकि इन दोनों ने आरआर के शुरुआती तीन ओवर में 5 विकेट गिरने के बाद टीम की पारी को संभाला और 100 रन की साझेदारी बनाई। 

    विदर्भ और बिहार के दो पेसर, प्रफुल्ल और साकिब हुसैन ने आरआर की विजयी स्ट्रीक को अंत करने में सनराइजर्स हैदराबाद को मदद की। आरआर की टीम 217 रन का पीछा करते हुए 159 रन पर ऑल आउट हो गई और इस तरह हैदराबाद ने 57 रन से जीत हासिल की। ये उनकी मौजूदा सीजन की दूसरी जीत रही। 

    खबरें और भी

    मैच में मिली हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान रियान ने बल्लेबाजी के लड़खड़ाने पर कहा,

    "इमोशंस को महसूस करने के लिए बहुत समय नहीं है। जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, उसका श्रेय उन्हें जाता है। हमारी ओर से कुछ गलत आकलन हुए।”

    साथ ही रियान से जब पिच को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,

    "ये काफी अच्छी थी। मुझे लगा कि बाद में गेंदबाजी करना बेहतर हो सकता था। नई गेंद के साथ पिच थोड़ी चिपचिपी थी। चमक खत्म होने के बाद यह धीमी हो गई। लेकिन, ये सब बाद की बातें हैं और हम बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे।"

    उन्होंने आगे कहा, 


     

     

    9 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद भी 160 तक पहुंचना हमारी टीम की गहराई के बारे में बहुत कुछ बताता है। ये सिर्फ एक छोटी सी चूक है। हम कोलकाता की ओर बढ़ रहे हैं और कुछ बेहतर करने की उम्मीद है।

    -

    रियान पराग

    साकिब को लेकर क्या बोले रियान?

    डेब्यूटेंट साकिब हुसैन को लेकर रियान ने कहा कि उन्हें घरेलू स्तर पर ज्यादा नहीं देखा है, लेकिन एक बार साकिब के खिलाफ (असम बनाम बिहार) उन्होंने मैच खेला था। पराग ने साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी की तारीफ की। 

    जडेजा से क्यों नहीं कराई गेंदबाजी?

    मैच के दौरान अनुभवी रवींद्र जडेजा से गेंदबाजी नहीं कराने के फैसले पर जब रियान से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,

    जड्डू भाई को ओवर न देना बस एक पल का फैसला था। ईशान किशन बहुत अच्छी लय में बैटिंग कर रहे थे, इसलिए मैं वह जोखिन नहीं लेना चाहता था और मैंने बिश्नोई पर भरोसा जताया।

    -

    रियान पराग