Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उन्हें बाहर करो टीम को उनकी जरूरत नहीं है', गौतम गंभीर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का फूटा गुस्सा; जमकर लगाई लताड़

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 05:04 PM (IST)

    गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने दो आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। इसके बावजूद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उनको जमकर लताड़ लगाई है। ...और पढ़ें

    गौतम गंभीर

    गौतम गंभीर

    HighLights

    1. पूर्व भारतीय क्रिकेटर का गंभीर पर फूटा गुस्सा

    2. गौतम गंभीर को कोचिंग से हटाने की बात कही

    3. एमएस धोनी को मेंटोर बनाने की दी सलाह

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना की है। श्रीसंका का कहना है कि भारत को किसी कोच की जरूरत नहीं है। टीम को एक मार्गदर्शक की जरूरत है। उन्होंने पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी को टीम का मेंटोर बनाने की भी बात कही है। गंभीर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारत के कोच बने थे।

    उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने पहले चैंपियंस ट्रॉफी और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा एशिया कप 2025 पर भी कब्जा जमाया। इसके बावजूद श्रीसंत का मानना है कि गंभीर को भारत का कोच नहीं होना चाहिए और उनकी जगह धोनी को टीम का मेंटोर बना देना चाहिए। उन्होंने ये बयान टेस्ट क्रिकेट में भारत के संघर्ष को देखते हुए दिया है।

    एस. श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने के लिए कहा

    लल्लनटॉप के शो पर बात करते हुए श्रीसंत ने कहा, "कोच बदलने की जरूरत है। भारत को कोच नहीं बल्कि एक मार्गदर्शक की जरूरत है। आपको खिलाड़ियों के साथ भाईचारे जैसा व्यवहार रखना होगा। आप जीतने पर हंसकर और हारने पर गुस्सा नहीं कर सकते हैं। आपने देश के लिए अच्छा काम किया है ये अच्छी बात है। हालांकि, इसका ये मतबल नहीं है कि दूसरे कोशिश नहीं कर रहे हैं। भारत को कोच नहीं बल्कि मेंटोर की जरूरत है।"

    गंभीर की कोचिंग में भारत को सफेद गेंद की क्रिकेट में सफलता मिली। हालांकि, श्रीसंत ने इसका श्रेय गंभीर को न देते हुए मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ियों को दिया। पूर्व गेंदबाज का मानना है कि खिलाड़ी मैदान पर अच्छा कर रहे हैं और इसी वजह से टीम को जीत मिल रही है। टीम ने गौतम की कोचिंग में व्हाइट बॉल में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन रेड बॉल में भारत का संघर्ष दिखा। टीम इंडिया को घर पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से हार मिली, जबकि ऑस्ट्रेलिया के हाथों बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी गंवानी पड़ी।

    खबरें और भी

    गौतम गंभीर को नहीं मिलना चाहिए श्रेय: एस. श्रीसंत

    श्रीसंत ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "जब भारत ने विश्व कप जीता, तो इसका श्रेय गंभीर को दिया गया। अगर संजू सैमसन नहीं होते, सूर्यकुमार यादव कप्तानी नहीं करते, सही समय गेंदबाजी में बदलाव नहीं करते, तो क्या हम जीत पाते? क्या मैदान पर फैसले कोच के हाथ में होते हैं? आशीष नेहरा जैसे कोच का होना अच्छी बात है, जो टीम के साथ जुड़े रहते हैं।"

    यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा-विराट कोहली को 2027 वर्ल्ड कप में मिलेगा मौका? BCCI सचिव ने तोड़ी चुप्पी, दिया सबसे बड़ा अपडेट

    यह भी पढ़ें- 41 साल की उम्र में भी शेर की तरह दहाड़ रहे फाफ डु प्लेसिस, टी20 क्रिकेट में बना डाला 'महा-रिकॉर्ड'