Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत भी बच नहीं...,' पाकिस्तान को मैच जिताने के बाद घमंड से चूर हुए साहिबजादा फरहान; टीम इंडिया को दे डाली चेतावनी

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 11:32 PM (IST)

    साहिबजादा फरहान ने यूएसए के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर प्लेयर ऑफ द मैच जीता। उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ भी इसी शैली में खेलने की चे ...और पढ़ें

    साहिबजादा फरहान ने दी चेतावनी

    साहिबजादा फरहान ने दी चेतावनी

    HighLights

    1. फरहान ने यूएसए के खिलाफ 73 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच जीता

    2. टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ आक्रामक खेलने की चेतावनी

    3. फरहान का लक्ष्य विश्व कप में दो-तीन अवॉर्ड जीतना

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि वे इसी तरह की आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखेंगे, जिसकी शुरुआत भारत के खिलाफ एशिया कप में की थी। फरहान ने कोलंबो में यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

    फरहान ने अमेरिका के खिलाफ 73 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान ने यूएसए को 32 रनों से हराया और इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए थे। इसमें फरहान ने सबसे अहम योगदान दिया था और अवॉर्ड मिलने के बाद उन्होंने बताया है कि वे इस वर्ल्ड कप में दो या तीन बार इस अवॉर्ड को अपने नाम करना चाहते हैं।

    प्लेयर ऑफ द मैच मिलने पर बोले साहिबजादा फरहान

    पाकिस्तान को मैच में जीत दिलाने के बाद फरहान ने कहा, ''कल जब हम नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे, तो गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह से आ रही थी। मैंने अपनी बल्लेबाजी के लिए अपने कोच हनीफ मलिक को बताया था कि मैं मैच के लिए बहुत ही अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने कोच को यहां तक कहा था कि मैं मैच को इस तरह से समाप्त करूंगा, जिससे मुझे प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिले। मैंने अपने लिए ये लक्ष्य रखा है कि मुझे इस विश्व कप में दो या तीन बार इस अवॉर्ड को जीतना है। पिच बहुत अच्छी थी और बल्ले पर गेंद अच्छी तरह से आ रही थी।''

    फरहान का मानना है कि वे इसी तरह की आक्रामक बल्लेबाजी आगे के मैचों में भी जारी रखेंगे। उन्होंने सईम अयूब के साथ ओपनिंग साझेदारी पर बताया कि वे दोनों पॉवरप्ले का अच्छी तरह से उपयोग करना चाहते हैं।

    भारत को लेकर फरहान का बयान

    फरहान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ''मैं इसी तरह से आक्रामक बल्लेबाजी करना चाहता हूं। अयूब को भी शुरुआत मिली लेकिन वो बदनसीब रहा कि बड़ा स्कोर नहीं बना सका। टी20 क्रिकेट में एक सलामी बल्लेबाज के रूप में मैं इसी तरह का खेल जारी रखूंगा और आक्रामक बैटिंग करूंगा। कप्तान ने हमें ये आजादी दी है कि हम पॉवरप्ले में तेजी से रन बनाएं। हम उसी मानसिकता के साथ मैदान में उतरने वाले हैं, जैसा हमने एशिया कप समेत भारत के खिलाफ अपने पिछले मैचों में किया था।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- PAK vs USA: पाकिस्तान ने यूएसए को रौंदकर लिया शर्मनाक हार का बदला, बैटिंग में चमके बाबर आजम और फरहान

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 के बीच भारत को लगा बड़ा झटका, अभिषेक शर्मा अस्पताल में हुए भर्ती; बुमराह-सुंदर को लेकर भी अपडेट आया सामने