Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PAK vs USA: पाकिस्तान ने यूएसए को रौंदकर लिया शर्मनाक हार का बदला, बैटिंग में चमके बाबर आजम और फरहान

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 10:35 PM (IST)

    साहिबजादा फरहान की कमाल की बैटिंग के दम पर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए के खिलाफ 190 रन बनाए थे। इसके जवाब में यूएसए की टीम 158 रन ही बन ...और पढ़ें

    पाकिस्तान ने यूएसए को हराया

    पाकिस्तान ने यूएसए को हराया

    HighLights

    1. यूएसए को पाकिस्तान ने हराया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूएसए के खिलाफ कोलंबो में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 32 रनों से जीत दर्ज की। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने कमाल की बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को 190 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और स्कोर को डिफेंड कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत हासिल की।

    पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स को हराया था लेकिन वो मुकाबला काफी रोमांचक रहा था। अब पाकिस्तान ने अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं और यूएसए के खिलाफ मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। फरहान के अलावा बाबर आजम ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    साहिबजादा की शानदार बैटिंग

    टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने इस मुकाबले में शानदार शुरुआत की। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज सईम अयूब और साहिबजादा फरहान ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। अयूब भले ही आउट हो गए लेकिन फरहान की कमाल की बैटिंग की और 41 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। फरहान के अलावा बाबर ने भी कमाल की बैटिंग की और 32 गेंदों पर 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

    पाकिस्तानी टीम के लिए अंत के ओवरों में शादाब खान ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। शादाब ने 12 गेंदों पर 30 रन बनाए, जिसकी वजह से पाकिस्तान की टीम 190 के स्कोर तक पहुंच सकी। यूएसए के लिए वैन शाल्कविक ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवरों में 25 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।

    खबरें और भी

    यूएसए की बल्लेबाजी और पाकिस्तान की जीत

    191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम ने भी अच्छी शुरुआत की लेकिन 42 रनों पर पहला विकेट गंवाने के बाद टीम लड़खड़ा गई। यूएसए के लिए शुभम रंजने ने बेहतरीन बैटिंग की 30 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शयान जहांगीर ने 49 रन बनाए और अर्धशतक लगाने से चूक गए। पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 27 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ पाकिस्तानी टीम ने मुकाबले को 32 रनों से अपने नाम कर लिया।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 के बीच भारत को लगा बड़ा झटका, अभिषेक शर्मा अस्पताल में हुए भर्ती; बुमराह-सुंदर को लेकर भी अपडेट आया सामने

    यह भी पढ़ें- शिखर धवन बने दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर, कहा- 'इस मिट्टी के लिए कुछ करना मेरे लिए गर्व की बात'