Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी विवाद पर भारतीय कोच का पलटवार, श्रीलंकाई खिलाड़ियों को दे डाली ये बड़ी नसीहत

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 07:36 PM (IST)

    श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार के बाद भारतीय ए टीम के सलामी बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलंबागे के बीच मैदान पर तीखी नोक-झोक देखने को मिली ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    HighLights

    1. सुपर ओवर में जीती थी श्रीलंका टीम

    2. भारत-श्रीलंका ने बनाए थे 265 रन

    3. अब अफगानिस्‍तान से होगी टक्‍कर

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार के बाद भारतीय ए टीम के सलामी बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलंबागे के बीच मैदान पर तीखी नोक-झोक देखने को मिली थी। मैच के बाद जब वैभव मैदान से बाहर जा रहे थे तभी श्रीलंकाई प्‍लेयर ने स्‍लैज किया।

    इसके बाद बात बढ़ गई और दोनों आप में भिड़ गए। इस दौरान धक्‍का-मुक्‍की भी देखने को मिली। साथी प्‍लेयर्स को बीच-बचाव के लिए भी आना पड़ा था। भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुताले ने वैभव सूर्यवंशी से जुड़े विवाद पर अपनी बात रखी है।

    मैच खत्म…अब तुम घर जाओ

    खबरें आ रही हैं कि श्रीलंक की जीत क बाद विशेन हलंबागे ने कथित तौर पर कहा, "मैच खत्म…अब तुम घर जाओ।" इसके बाद वैभव का गुस्‍सा फूट पड़ा और दोनों प्‍लेयर्स बीच मैदान ही भिड़ गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस बाहुताले ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। हालांकि, उन्‍होंने श्रीलंकाई खिलाड़ी को भी नसीहत दी है।

     

     

    वैभव बहुत शांत है

    उन्‍होंने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, लेकिन हमें नहीं पता कि यह कैसे हुई। मैं वैभव को जितना जानता हूं वह बहुत ही शांत स्वभाव का लड़का है।" भारत के पूर्व स्पिनर ने कहा कि इस मामले को आंतरिक रूप से सुलझाया जाएगा और उन्होंने मैदान पर आचरण के बारे में युवा क्रिकेटरों को शिक्षित करने के महत्व पर जोर दिया।

    खबरें और भी

    श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी सिखाया जाना चाहिए

    उन्‍होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन मुझे यकीन है कि वहां अनुभवी कोच मौजूद हैं जो उसे सब कुछ समझा देंगे। मुझे लगता है कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी यह सिखाया जाना चाहिए कि हमें कैसा व्यवहार करना चाहिए और यही बात हम पर भी लागू होती है।"

    बहुताले ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उसे इस घटना के कारणों की जानकारी दी जाए। वह एक युवा खिलाड़ी है जिस पर बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। वह भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। मुझे लगता है कि वह इस बात को समझेगा और मुझे पूरा विश्वास है कि वह इसे दोहराएगा नहीं।"

    यह भी पढ़ें- मैदान पर होगा 'ट्रिपल धमाल'! एक ही दिन में 3 मैच खेलेगा भारत, एक्शन में दिखेंगी सीनियर; जूनियर और विमंस टीम

    यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A Playing 11: हार की हैट्रिक से बचने उतरेगी टीम इंडिया, क्या वैभव सूर्यवंशी बनेंगे टीम के 'संकटमोचक'?