Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैदान पर होगा 'ट्रिपल धमाल'! एक ही दिन में 3 मैच खेलेगा भारत, एक्शन में दिखेंगी सीनियर; जूनियर और विमंस टीम

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 04:31 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट के लिए बुधवार, 17 जून का दिन खास है। इस दिन मैदान पर ट्रिपल धमाल होने जा रहा है। ...और पढ़ें

    3 मैच खेलेगा भारत।

    3 मैच खेलेगा भारत।

    HighLights

    1. बुधवार को खेले जाएंगे कुल 5 मुकाबले

    2. न्‍यूजीलैंड-इंग्‍लैंड का टेस्‍ट मैच शुरू होगा

    3. बांग्‍लादेश और ऑस्‍ट्रेलिया के टी20 होगा

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट के लिए बुधवार, 17 जून का दिन खास है। इस दिन मैदान पर ट्रिपल धमाल होने जा रहा है। भारत की सीनियर क्रिकेट टीम के साथ ही जूनियर क्रिकेट टीम और विमंस टीम एक्‍शन में नजर आने वाली है। ऐसे में फैंस को पूरे दिन क्रिकेट का डोज मिलने वाला है। भारत के अलावा बुधवार को 2 और मैच होंगे।

    इंडिया ए का सामना अफगानिस्‍तान ए से

    तिलक वर्मा की कप्‍तानी में इंडिया ए टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। इस दौरान भारत, श्रीलंका और अफगानिस्‍तान की ए टीमों के बीच ट्रॉई सीरीज खेली जा रही है। बुधवार को भारतीय ए टीम का सामना अफगानिस्‍तान ए से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। मुकाबला रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मैच काफी अहम है। मैन इन ब्‍ल्‍यू ने अपने पिछले 2 मैच गंवा दिए हैं। ऐसे में टीम हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी।

    भारत-अफगानिस्‍तान के बीच दूसरा वनडे

    भारत की सीनियर मेंस टीम और अफगानिस्‍तान के बीच इन दिनों 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे को भारत ने 7 विकेट से जीता था। अब शुभमन गिल की नजर सीरीज पर कब्‍जा करने पर है। सीरीज का दूसरा एकदिवसीय मैच बुधवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोपहर 1:30 बजे से इस टक्‍कर का आगाज होगा।

     

     

    विमंस टीम की टक्‍कर नीदरलैंड से

    विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के 10वें मैच में बुधवार को भारतीय टीम की भिड़ंत नीदरलैंड महिला टीम से होगी। यह मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। पाकिस्‍तान की महिला टीम को रौंदने के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली हरमनप्रीत कौर की टीम की नजर दूसरी जीत पर होगी। विश्‍व कप का यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

    खबरें और भी

     

     

    ये 2 मुकाबले भी होंगे

    17 जून को कुल 5 मैच खेले जाने हैं। न्‍यूजीलैंड टीम इन दिनों इंग्‍लैंड के दौरे पर है। दोनों के बीच बुधवार से दूसरे टेस्‍ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। यह मैच लंदन में खेला जाएगा। इतना ही नहीं बांग्‍लादेश और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 17 जून से टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मैच चटगांव के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम खेला जाएगा।

    यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A Playing 11: हार की हैट्रिक से बचने उतरेगी टीम इंडिया, क्या वैभव सूर्यवंशी बनेंगे टीम के 'संकटमोचक'?

    यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A: Vaibhav Suryavanshi का तूफान नहीं आया काम, अफगानिस्‍तान ने भारत को दी शिकस्‍त