Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषभ पंत छोड़ेंगे LSG का साथ? लखनऊ के ओनर संजीव गोयनका ने बताई पूरी सच्चाई

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 07:25 PM (IST)

    ऋषभ पंत को 27 करोड़ की मोटी रकम में टीम में शामिल करने के बाद उनके लखनऊ छोड़ने की बातें सामने आ रही थी। अब इसको लेकर एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने ज ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत

    ऋषभ पंत

    HighLights

    1. ऋषभ पंत की कप्तानी में उतरेगी LSG

    2. लखनऊ का पहला मैच दिल्ली से 

    3. संजीव गोयनका ने पंत को लेकर दिया बयान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के ओनर संजीव गोयनका ने उन सवालों का जवाब दिया है, जिसमें कप्तान ऋषभ पंत के लखनऊ छोड़ने की बातें कही जा रही थी। गोयनका का कहना है कि वे इस तरह की बातें सुनकर हंसते हैं। ये सवाल सोशल मीडिया पर उस समय उठा, जब पंत आईपीएल 2025 में बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने पूरे सीजन 14 मैचों में मात्र 269 रन बनाए, जो 2017 के बाद उनका सबसे खराब सीजन था।

    आईपीएल 2025 के बाद से ही पंत को लेकर ये अटकलें लगाई जा रही थी कि वे लखनऊ को छोड़ सकते हैं। इसका बड़ा कारण उनकी भारी कीमत भी माना जा रहा था। पंत को एलएसजी ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था और उन्हें केएल राहुल की जगह कप्तान बनाया था। हालांकि, लखनऊ की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी और इसके बाद से ही विकेटकीपर बल्लेबाज के लखनऊ से अलग होने की खबरें सामने आ रही थी।

    संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत पर दिया बयान

    गोयनका ने कहा, "अगर टीम में चार तेज गेंदबाज न हों, तो कोई कप्तान क्या कर लेगा? आपने देखा होगा कि उनके पास क्या-क्या विकल्प थे। मुझे ऋषभ पंत पर बहुत भरोसा है। मुझे पता है कि लोग यह बातें करते रहते हैं कि पंत लखनऊ में रहेंगे या नहीं लेकिन मैं इन सब चीजों को देखकर बस हंसता हूं। मुझे लगता है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को व्यूज चाहिए होते हैं और इस वजह से उनके लिए संजीव गोयनका आसान निशाना बन जाते हैं।"

    एलएसजी के ओनर ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा, "लोग तो ये बातें भी करते हैं कि जोश इंग्लिस के लिए 8 करोड़ रुपए अधिक हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि ये बहुत सस्ता सौदा है। क्या आप पथिराना को 18 करोड़ रुपए में लेंगे या फिर एनरिक नॉर्ट्जे को 2 करोड़ रुपए में खरीदेंगे? अगर मैं नॉर्ट्जे को 2 करोड़ रुपए में लेंगे, तो इंग्लिस को लेने की आजादी मिल जाएगी।"

    खबरें और भी

    IPL 2026 के लिए तैयार लखनऊ

    आईपीएल 2026 में लखनऊ टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। पंत नंबर 3 पर बैटिंग कर सकते हैं और इससे टीम को फायदा मिलेगी। उन्होंने आईपीएल 2025 के आखिरी मैच में पारी की शुरूआत की थी और शतक लगाया था। ऐसे में उनका ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करना टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है। टीम के लिए तेज गेंदबाज मयंक यादव भी फिट दिखाई दे रहे हैं, जो पिछले सीजन चोट की वजह से उपलब्ध नहीं थे। उनके अलावा मोहसिन खान और आवेश खान जैसे गेंदबाज भी हैं।

    यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तानियों को रुपए देना बंद करें भारतीय', सुनील गावस्कर के बयान ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी

    यह भी पढ़ें- PSL छोड़कर IPL को चुनने वाले खिलाड़ियों पर भड़के मोहसिन नकवी, दे डाली बड़ी धमकी