Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पाकिस्तानियों को रुपए देना बंद करें भारतीय', सुनील गावस्कर के बयान ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 05:10 PM (GMT+05:30)

    पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय मालिकाना वाली फ्रेंचाइजियों को जमकर लताड़ लगाई है। उनका कहना है कि भारतीय पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भुगतान ...और पढ़ें

    सुनील गावस्कर

    सुनील गावस्कर

    HighLights

    1. सुनील गावस्कर ने फ्रेंचाइजियों से की बड़ी अपील

    2. पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर की मांग

    3. गावस्कर ने दुबई शो को लेकर भी दिया जवाब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजियों बड़ी अपील की है। गावस्कर का कहना है कि फ्रेंचािजियों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसे नहीं देने चाहिए। ये मामला उस समय से चर्चा का विषय बना हुआ है, जब पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड 2026 के लिए अपने साथ जोड़ा था।

    सनराइजर्स लीड्स के मालिकाना हक काव्या मारन के पास है, जिनकी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। अबरार को, जब लीड्स ने अपने साथ जोड़ा तो सोशल मीडिया पर इसका भारत में कड़ा विरोध हुआ था। अब गावस्कर ने भी इसको लेकर एतराज जताया है और टीमों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसे नहीं देने की बात कही है। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम जैसे दिग्गजों के साथ बैठकर कमेंट्री करने के अपने ऊपर लगे आरोपों का भी जवाब दिया है।

    गावस्कर ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर साधा निशाना

    मिड-डे के अपने कॉलम में पूर्व भारतीय कप्तान ने लिखा, "पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जो फीस मिलती है, वो अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान की सरकार को जाती है। इस पैसों का उपयोग वे हथियार खरीदने में करते हैं, जिससे भारतीय सैनिक शहीद होते हैं। भारत की कई संस्थाएं पाकिस्तानी कलाकारों और खिलाड़ियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं, ये किसी से छुपा नहीं है।"

    गावस्कर ने आरोपों का दिया जवाब

    गावस्कर ने अपने ऊपर लगे उन आरोपों का भी जवाब दिया, जिसमें वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ बैठकर कमेंट्री करते हैं। पूर्व महान बल्लेबाज को इस वजह से आलोचना झेलनी पड़ी थी कि उन्होंने एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में अकरम जैसे पाकिस्तानी दिग्गजों के साथ बैठकर कमेंट्री की थी। इस पर गावस्कर का कहना है कि ऐसा करने से किसी भी पाकिस्तानी को उनकी तरफ से कोई सीधा धन नहीं जाता है।

    खबरें और भी

    फ्रेंचाइजियों से की बड़ी अपील

    मुंबई मिरर से बात करते हुए गावस्कर ने कहा, "मुझे समझ में नहीं आता है कि लोग ये कैसे कह सकते हैं। मैं पाकिस्तान को किसी तरह का योगदान नहीं देता हूं, चाहे वो कमेंटेटर भारतीय हो या किसी अन्य देश का मैं कोई भुगतान नहीं करता हूं। मैंने दुबई में किए गए शो के लिए न तो कोई फीस मांगी और न ही मुझे उनकी तरफ से कुछ भी मिला। अगर भारतीय मालिक हैं और वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसे दे रहे हैं, तो उम्मीद है कि वे ऐसा करना बंद कर देंगे। मेरी बस एक ही प्रार्थना है कि भारतीय पाकिस्तानी प्लेयर्स को भुगतान करना पूरी तरह से बंद कर दें।"

    यह भी पढ़ें- PSL छोड़कर IPL को चुनने वाले खिलाड़ियों पर भड़के मोहसिन नकवी, दे डाली बड़ी धमकी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 में Rishabh Pant पर होगा सबसे ज्‍यादा प्रेशर! स्‍टार प्‍लेयर ने अभी से गिना दिए कारण