'कप्तानी छोड़िए प्लेइंग 11 में भी...,' शाहिद अफरीदी ने शाहीन-शादाब को लगाई फटकार; इस खिलाड़ी को बताया अगला कप्तान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 से बाहर हो गई। इसके बाद अब कप्तानी में बदलाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। शाहिद अफरीदी ने उस खिलाड़ी क ...और पढ़ें

शाहीन अफरीदी और शादाब खान पर भड़के शाहिद अफरीदी
HighLights
पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन
शादाब खान पर बुरी तरह भड़के शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के अगले कप्तान का सुझाया नाम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ सकी। सलमान अली आगा की कप्तानी भी अब खतरे में है। पाकिस्तानी फैंस कप्तानी में बदलाव चाहते हैं। पाक टीम लगातार चौथे आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही है। ऐसे में टूर्नामेंट में समाप्ति के बाद हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान में टीम में बड़े बदलाव की मांग हो रही है।
इसी कड़ी में टी20 के कप्तान की रेस में शाहीन अफरीदी और शादाब खान का नाम आगे चल रहा है। हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का मानना अलग है। उनका कहना है कि प्रदर्शन को देखें, तो इनमें से कोई भी कप्तान नहीं बनना चाहिए। अफरीदी ने एक अलग ही खिलाड़ी को कप्तान बनाए जाने की वकालत की है। उन्होंने शादाब की खासकर आलोचना की है।
शाहिद अफरीदी ने की शादाब खान की आलोचना
पाकिस्तान के समा टीवी पर बात करते हुए अफरीदी ने कहा, "शादाब खान के प्रदर्शन को देखते हुए मैं, उसे टीम में भी नहीं रखना चाहूंगा और कप्तानी तो दूर की बात है। माइक हेसन अगर कोच बने रहते हैं, तो वे इस्लामाबाद यूनाइटेड के भी कोच थे। वहीं से उनका जुड़ाव शादाब के साथ हुआ था। इसी वजह से हेड कोच शादाब को लगातार मौके दिए जा रहे हैं।" टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शादाब का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, उन्होंने 7 मैचों में 118 रन बनाए और मात्र 5 विकेट हासिल किए। इस वजह से उनकी चारों तरफ आलोचना हो रही है।
शाहिद अफरीदी ने किसे बताया नया कप्तान?
अफरीदी ने पाकिस्तान के नए कप्तान के रूप में स्टार बल्लेबाज फखर जमान को चुना। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान को इस समय ऐसे कप्तान की जरूरत है, जो एक आक्रामक खिलाड़ी है। फखर ही मुझे ऐसे प्लेयर लगते हैं, जो इस तरह से खेलते हैं। उन्हें पाकिस्तान का नया कप्तान होना चाहिए।"
खबरें और भी
पाकिस्तान का निराशाजनक वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उन्हें ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सुपर-8 में सिर्फ एक मैच में जीत हासिल कर सके थे। इस तरह उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा। यही नहीं पाक टीम पूरे वर्ल्ड कप में एकमात्र टेस्ट प्लेइंग नेशन को हरा सकी और वो श्रीलंका रही। श्रीलंका के खिलाफ भी मुकाबला काफी रोमांचक रहा था और वे हारते-हारते बचे थे।