सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में T20 World Cup 2026 की चैंपियन बनेगी टीम इंडिया? 2007 वर्ल्ड कप से बन रहा खास कनेक्शन
भारतीय टीम को अपना सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम इंडिया का टी20 ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम
HighLights
भारत का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से
5 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा सेमीफाइनल मुकाबला
2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के साथ कनेक्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। टीम इंडिया 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलती हुई दिखाई देने वाली है। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है और ऐसे में वे इस ट्रॉफी को डिफेंड करना चाहेंगे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अगर भारत ट्रॉफी अपने नाम करता है, तो वे तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएंगे।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद एक समय पर ऐसा लग रहा था कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा। हालांकि, संजू सैमसन की वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाया। अब एक ऐसा संयोग बन रहा, जिससे लग रहा है कि टीम इंडिया ट्रॉफी अपने नाम कर लेगी। भारतीय टीम का एमएस धोनी की कप्तानी में 2007 में जीत हासिल करने वाली टीम के साथ खास कनेक्शन बन रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप 2007 से खास कनेक्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2007 इस फॉर्मेट का पहला वर्ल्ड कप था और एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने इसे अपने नाम किया था। उस वर्ल्ड कप में भारत को सुपर-8 के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने दूसरे मुकाबले में टी20 वर्ल्ड कप में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी और फिर भारत चैंपियन बना था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी यही देखने को मिल रहा है।
भारत को सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रनों के लिहाज से टी20 वर्ल्ड कप में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है। यही नहीं जिम्बाब्वे ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और इस बार भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। ऐसे में 2007 विश्व कप से खास कनेक्शन बन रहा है। हालांकि, भारत चैंपियन ऐसी ही परिस्थिति में बन सकता है, जब वे अच्छा खेल दिखाएं।
खबरें और भी
भारत का सेमीफाइनल मुकाबला
भारती टीम को अपना सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च को खेलना है। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड की सेमीफाइनल में ये लगातार तीसरी भिड़ंत है।