विराट कोहली-रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप 2027 खेलने की राह में क्या है सबसे बड़ा रोड़ा? शिखर धवन ने खोला राज
शिखर धवन ने कहा कि मैच की कमी से लय बिगड़ सकती है, लेकिन रोहित और विराट के लिए 2027 विश्व कप से पहले पर्याप्त मैच होंगे। उन्होंने वर्ल्ड कप खेलने की स ...और पढ़ें

रोहित शर्मा-विराट कोहली

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली। अपने करियर के आखिर में स्वयं सिर्फ वनडे मुकाबले खेलने वाले शिखर धवन समझते हैं कि मैच की कमी से लय कैसे बिगड़ सकती है लेकिन उन्हें लगता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए यह कोई दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि 2027 विश्व कप से पहले उनके पास खेलने के लिए काफी मैच होंगे।
स्वयं के अनुभव से सीखते हुए धवन ने माना कि मैच की कमी से खिलाड़ी की लय बिगड़ सकती है। धवन ने कहा कि हां, जब आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ एक ही प्रारूप खेलते हैं तो आपकी लय बिगड़ जाती है। उन्होंने कहा कि इसलिए खिलाड़ी फिटनेस पर ध्यान देते हैं, क्योंकि आप बहुत अधिक मैच नहीं खेल रहे होते।
कोहली-रोहित के लिए धवन ने बताया चुनौती
धवन ने आगे कहा कि आप रोहित और विराट की बात कर रहे हैं और वे काफी समझदार खिलाड़ी हैं। यह एक चुनौती है लेकिन वे जानते हैं कि चुनौती को मौकें में कैसे बदलना है। लगभग 7000 वनडे रन बनाने वाले धवन ने कहा कि अगर आप उनकी फिटनेस देखें तो विराट हमेशा से फिट रहे हैं लेकिन रोहित ने अपनी फिटनेस में जबरदस्त बदलाव किया है।
रोहित शर्मा-विराट कोहली पर धवन को भरोसा
धवन ने कहा कि अगले वनडे विश्व कप से पहले इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को लय में आने के काफी मौके मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अब जब 2027 विश्व कप नजदीक है तो उन्हें खेलने के लिए बहुत सारे वनडे मैच मिलेंगे। अगर आप उस समय को देखें जब मैं सिर्फ एक ही प्रारूप का खिलाड़ी बन गया था तो उस समय लगातार टी-20 विश्व कप (2021 और 2022) हो रहे थे और मैं वनडे अंतरराष्ट्रय खेल रहा था जो कि बहुत कम होते थे। इसलिए रोहित और विराट के लिए मैच की कोई दिक्कत नहीं होगी और इस बड़ी प्रतियोगिता के लिए अभी काफी समय है।