Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'यह मेरे लिए कोई हैरानी की बात नहीं', T20I कप्तान बनने पर श्रेयस अय्यर का बेबाक बयान

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 06:12 PM (GMT+05:30)

    आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी गई। ...और पढ़ें

    गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर

    गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी गई। उन्‍होंने सूर्यकुमार यादव की जगह ली। श्रेयस अय्यर ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान के तौर पर उनकी नियुक्ति उनके लिए कोई हैरानी की बात नहीं थी। दैनिक जागरण ने पहले ही बता दिया था कि अय्यर को टी20 फॉर्मेट की कप्‍तानी और तिलक वर्मा को उपकप्‍तानी सौंपी जाएगी।

    मुझे इसकी उम्‍मीद थी

    श्रेयस अय्यर ने BCCI टीवी से कहा, "सच कहूं तो यह कोई अजीब बात नहीं है। मुझे कभी न कभी इसकी उम्मीद थी। मैंने पिछले IPL टूर्नामेंट में और जब भी देश का प्रतिनिधित्व किया है, शानदार प्रदर्शन किया है। इसलिए यह मेरे लिए कोई हैरानी की बात नहीं थी। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए उन सभी लोगों से सीखने का एक शानदार मौका है जो T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। टीम मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और कुछ ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने खेला है।"

    यह सोने पर सुहागा

    उन्‍होंने कहा, "बचपन में आप हमेशा भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना देखते थे। अब आप भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह सोने पर सुहागा जैसा है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह निश्चित रूप से आपकी कड़ी मेहनत और फैंस, परिवार और दोस्तों से मिले सपोर्ट का नतीजा है।"

    पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान हैं अय्यर

    आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी वाली पंजाब किंग्‍स फाइनल में पहुंची थी। 10 साल बाद ऐसा हुआ था जब पंजाब ने फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, निर्णायक मैच में पंजाब को आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। PBKS ने IPL 2026 की शुरुआत भी धमाकेदार की थी। पहले 7 मैच में पंजाब ने हार का मुंह नहीं देखा था। ऐसे में लगने लगा था कि पंजाब प्‍लेऑफ का टिकट कटा लेगी। हालांकि, बाद में टीम ने लय खो दी।

    खबरें और भी

    केकेआर को बनाया था चैंपियन

    अय्यर ने पिछले दो IPL सीजन में 145 की स्ट्राइक रेट से 992 रन बनाए हैं। अय्यर की कप्‍तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2024 में अपना तीसरा खिताब जीता था। वे दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ IPL फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्‍तान बने। T20I में मौके न मिलने के बावजूद अय्यर ODI टीम का अहम हिस्सा बने रहे और घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते रहे।

    5 टी20 खेले जाएंगे

    श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। अब भारत और इंग्‍लैंड के बीच आज, 1 जुलाई से 5 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है। 4 जुलाई को दूसरा, 7 जुलाई को तीसरा, 9 जुलाई को चौथा और 11 जुलाई को 5वां टी20 खेला जाएगा। इसके बाद 3 वनडे मैच भी होंगे।

    इंग्‍लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल

    • पहला टी20: 1 जुलाई
    • दूसरा टी20: 4 जुलाई
    • तीसरा टी20: 7 जुलाई
    • चौथा टी20: 9 जुलाई
    • पांचवां टी20: 11 जुलाई

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND 1st T20I: 'सूर्या ने मुझे इनपुट दिए..', Shreyas Iyer ने इंग्लैंड सीरीज से पहले बताया टीम इंडिया का प्लान

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG Preview: आयरलैंड की हार भूलकर लड़नी होगी इंग्लैंड की लड़ाई, वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू!