Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PBKS vs GT: 'मैं नजर नहीं…', Shreyas Iyer ने मैच जीतने के बाद अपनी चोट पर दिया अपडेट

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 10:21 AM (IST)

    Shreyas Iyer hand injury update: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर के कलाई में चोट लगी, जिसके बाद वह दर्द से कराहते हुए मैदान पर ही लेट गए थ ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shreyas Iyer Injury Update। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स की जीत के बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी कलाई पर लगी चोट को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान डेब्यूटेंट कूपर कोनोली की बेहतरीन पारी की तारीफ की, जिसने 44 गेंद में 72 रन की नाबाद पारी खेली और उनकी पारी के दम पर पंजाब की टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। 

    Shreyas Iyer ने अपनी चोट पर दिया अपडेट

    दरअसल, ये घटना पंजाब की पारी के 12वें ओवर की है। जब कूपर कोनोली ने राशिद खान की गेंद पर सामने की तरह एक तेज तर्रार शॉट खेला और गेंद बड़ी तेजी से नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े अय्यर की तरफ आई। शॉट इतना पावरफुल था कि अय्यर को गेंद से बचने का समय नहीं मिला और वो सीधे उनके हाथ पर जा लगी।

    अय्यर तुरंत दर्द से कराहने लगे और मैदान पर ही लेट गए। उन्हें दर्द में देखकर फिजियो टीम मैदान पर आई और आइस पैक का इस्तेमाल किया। कुछ देर बाद जब अय्यर को थोड़ा आराम मिला तो वह फिर से बैटिंग के लिए तैयार हो गए, लेकिन वह जल्दी ही आउट हो गए।

    फिर मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने अपनी चोट को लेकर अपडेट देते हुए कहा, "मैं कहूंगा कि यह ठीक है। यह वैसा ही है जैसा पहले था। मैं इसे नजर नहीं लगाना चाहता और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहेगा।"

    खबरें और भी

    कूपर कोनोली की खूब की तारीफ

    अय्यर के आउट होने के बाद पंजाब किंग्स की टीम लड़खड़ा गई और अगले दो ओवर में टीम के 3 विकेट गिर गए, लेकिन अपना आईपीएल में पहला मैच खेल रहे कूपर कोनोली ने अकेले लड़ते हुए 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। मैच के बाद श्रेयस ने कोनोली की तारीफ करते हुए कहा,

     

     

     

    कूपर की मानसिकता बहुत अच्छी है और उम्मीद है कि वह अपना फॉर्म जारी रखेंगे। मैंने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते देखा है। उनके द्वारा लगाए गए कुछ शॉट देखने में अद्भुत थे, खासकर राशिद खान के खिलाफ लगाया गया वह शॉट, वो देखने में मजा आ गया। जब एक साथ कुछ विकेट्स गिरे तो मैं थोड़ा दवाब महसूस कर रहा था, लेकिन कूपर ने संयम रखते हुए खेला और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले गए। गेंदबाजी के दौरान हमें तीसरे ओवर में अर्शदीप से पता चला कि विकेट स्लो हो रही इस वजह से हमने प्लान बनाया कि स्लोवर गेंदों का इस्तेमाल करेंगे। 

    -

    कूपर कोनोली

    अब पंजाब किंग्स का अगला मैच 3 अप्रैल को सीएसके के साथ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

    यह भी पढ़ें- PBKS vs GT: Shreyas Iyer के माथे पर जीत के बावजूद लगा कलंक, BCCI की सजा झेलने वाले बने पहले कप्तान

    यह भी पढ़ें- Exclusive: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलना भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण - नीतीश राणा