विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RCB के खिलाफ हार से टूटे हैदराबाद के फैंस को मिली खुशखबरी, कोच ने दिए इस ऑलराउंडर के अगले मैच में लौटने के संकेत

Published: Sun, 29 Mar 2026 05:16 PM (IST)

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन की शुरुआत जीत के साथ नहीं कर पाई और आरसीबी के खिलाफ ...और पढ़ें

सनराइजर्स हैदराबाद के कोच हैं डेनियल विटोरी

सनराइजर्स हैदराबाद के कोच हैं डेनियल विटोरी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 के अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ बुरी तरह से शिकस्त झेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को अगले मैच में मजबूती मिल सकती है। उसका एक चोटिल ऑलराउंडर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दो अप्रैल को होने वाले मैच में वापसी कर सकता है।

इसऑलराउंडर का नाम है ब्रायडन कार्स। गेंदबाजी ऑलराउंडर कार्स का आरसीबी के खिलाफ खेलना भी पक्का दिख रहा था, लेकिन नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए वह चोटिल हो गए थे और इसी कारण पहले मैच में नहीं खेल पाए। मैच के बाद टीम के कोच डेनियल विटोरी ने बताया है कि वह अगले मैच तक फिट हो सकते हैं।

कोच ने दिया अपडेट

आरसीबी से मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए विटोरी ने कार्स को लेकर अपडेट देते हुए कहा, "जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तब गेंद उनके हाथ में लग गई। ये वो हाथ था जिससे वह गेंदबाजी करते हैं। ये साफ है कि हाथ टूटा नहीं है, लेकिन उस पर काफी सूजन है। उन्होंने मैच खेलने की काफी कोशिश की, लेकिन गेंद पकड़ने में उन्हें परेशानी हो रही थी।"

उन्होंने कहा, "वह सुधार कर रहे हैं तो हमें उम्मीद है कि कोलकाता के खिलाफ मैच में वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।"

कमिंस पहले से ही बाहर

हैदराबाद के लिए कार्स का चोटिल होना टेंशन की बात है क्योंकि ये टीम पहले ही नियमित कप्तान पैट कमिंस की चोट से परेशान है। कमिंस चोट के कारण ही शुरुआती मैचों से बाहर हैं और इसी कारण आरसीबी के खिलाफ मैच में ईशान किशन ने टीम की कप्तानी की थी। कार्स अगर ठीक होते हैं तो हैदराबाद की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी।

पहले मैच में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया था और पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। हालांकि, आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की तूफानी पारियों के दम पर 15.4 ओवरों में ही टारगेट चेज कर लिया था।

यह भी पढ़ें- 'कुत्ते को घी नहीं पचता और तेरे जैसे को...', IPL 2026 के बीच बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह

यह भी पढ़ें- मां को खोने का गम और चाचा का सहारा, अब IPL को मिल गया नया सितारा; नाम अनिकेत वर्मा