Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: 'उस पर प्रेशर और बढ़ेगा...', Vaibhav Suryavanshi के डेब्यू में देरी पर ऐसा क्यों बोले सुनील गावस्कर?

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 08:52 AM (GMT+05:30)

    इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद सुनील गावस्कर ने कहा है कि इससे उन पर और अधिक ...और पढ़ें

    Sunil Gavaskar ने Vaibhav Suryavanshi को लेकर क्या कहा?

    Sunil Gavaskar ने Vaibhav Suryavanshi को लेकर क्या कहा?

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू में देरी

    2. वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई में भी नहीं मिला मौका

    3. वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले गावस्कर?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sunil Gavaskar Statement: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का हर किसी को इंतजार था कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई को पहले टी20आई मैच में मौका मिलेगा, लेकिन भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में उन्हें जगह नहीं मिली।

    हालांकि, टॉप ऑर्डर में वैभव (Vaibhav Suryavanshi) एक मजबूत विकल्प थे। उन्होंने आईपीएल के 19वें सीजन में 16 पारियों में 776 रन बनाकर और टूर्नामेंट में एमवीपी चुने जाने के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया था, लेकिन उन्हें अभी डेब्यू के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।

    पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना है कि डेब्यू के लिए इंतजार वैभव सूर्यवंशी पर और दबाव डाल सकता है।

    सुनील गावस्कर का मानना है कि लंबे इंतजार के कारण वैभव पर अतिरिक्त दबाव बन सकता है। उन्होंने कहा कि जब भी युवा बल्लेबाज को मौका मिलेगा, उससे तुरंत प्रभाव छोड़ने की उम्मीद की जाएगी।

    Sunil Gavaskar ने Vaibhav Suryavanshi को लेकर क्या कहा?

    दरअसल, सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा,

    "जब भी उसे मौका मिलेगा, उस पर दबाव पहले से ज्यादा होगा। हालांकि 15 साल की उम्र में खिलाड़ी दबाव के बारे में ज्यादा नहीं सोचता, लेकिन उसे यह एहसास जरूर होगा कि अगर दूसरे या तीसरे मैच में मौका मिला तो उसे तुरंत खुद को साबित करना होगा।"

    वैभव के नाम रहा IPL 2026 सीजन

    आईपीएल 2026 की जब भी बात की जाएगी तो वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे पहले लिया जाएगा। वैभव ने अपने बल्ले से आईपीएल के 19वें सीजन में खूब कहर बरपाया था। उन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाए और पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। इस बेमिसाल प्रदर्शन के लिए उन्हें टूर्नामेंट का 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP)' भी चुना गया। इतना ही नहीं, इस प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली।

    खबरें और भी

    गावस्कर पहले दे चुके ये सलाह

    इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई से पहले गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट को वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल करने की सलाह दी थी। उनका कहना था कि इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ युवा बैटर को मौका देना विरोधी टीम के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है। उन्होंने ये भी सुझाव दिया था कि वैभव को नंबर-3 पर बल्लेबाजी कराई जा सकती है, जबकि नियमित ओपनिंग जोड़ी को बरकरार रखा जाए। 

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 1st T20I: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, अभिषेक-श्रेयस की तूफानी बल्लेबाजी के बावजूद हाथ लगी निराशा

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND 1st T20I Highlights: अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर की पारी पर फिर पारी, बारिश के कारण रद हुआ मुकाबला