IND vs ENG 1st T20I: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, अभिषेक-श्रेयस की तूफानी बल्लेबाजी के बावजूद हाथ लगी निराशा
भारत और इंग्लैंड के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में बुधवार रात खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद हुआ। ...और पढ़ें

पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद हुआ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में बुधवार रात खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे।
इसके बाद बारिश के कारण दूसरी पारी शुरू ही नहीं हो सकी। बारिश समय के साथ तेज होती चली गई। ऐसे में अंत में अंपायर्स ने मैच को रद करने का फैसला लिया। 5 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 4 जुलाई को खेला जाएगा।
The 1st #ENGvIND T20I in Durham has been called off due to rains.
— BCCI (@BCCI) July 1, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/occSMon7Q9#TeamIndia pic.twitter.com/cjIdYQcHUR
भारत की खराब शुरुआत
मुकाबले की बात करें तो भारत की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में टीम को 2 झटके लगे। चौथी गेंद पर संजू सैमसन कैच आउट हुए। उन्होंने 1 रन बनाया। आखिरी गेंद पर ईशान किशन रन आउट हुए। ईशान का खाता तक नहीं खुला। इसके बाद अभिषेक शर्मा को कप्तान श्रेयस अय्यर का साथ मिला। अभिषेक ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की और 20 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी। इस दौरान उन्होंने अपने 100 छक्के भी पूरे किए।
T20I में सबसे तेज 100 छक्के
- 785 गेंद - अभिषेक शर्मा*
- 789 गेंद - एविन लुईस
- 871 गेंद - फिन एलन
- 931 गेंद - टिम डेविड
- 963 गेंद - कॉलिन मुनरो
- 1007 गेंद - सूर्यकुमार यादव
20 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी
अभिषेक की 20 गेंदों में फिफ्टी इंग्लैंड में T20I मैचों में किसी भारतीय द्वारा लगाई गई सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले केएल राहुल ने 2018 में मैनचेस्टर में 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। अभिषेक ने 24 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 82 रनों की साझेदारी हुई।
खबरें और भी
अय्यर ने ठोका अर्धशतक
उपकप्तान तिलक वर्मा 13 गेंदों पर 13 रन ही बना सके। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने अपनी 9वीं टी20I फिफ्टी पूरी की। इसके लिए उन्होंने 38 गेंदों का सहारा लिय। वह इंग्लैंड में 50+ रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। इससे पहले सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। कोहली ने 2018 में कार्डिफ में 47 रन बनाए थे।
महमूद ने झटके 3 विकेट
श्रेयस के आउट होने के बाद हर्षित राणा को मैदान पर भेजा गया, ताकि वह तेजी से रन बना सकें। हालांकि, राणा खाता तक नहीं खोल पाए। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल रन आउट हुए। शिवम दुबे 21 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।