Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिक्सर किंग बने अभिषेक शर्मा, T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 11:26 PM (IST)

    इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में बुधवार को भारत के सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा ने छक्‍कों की लाइन लगा दी। ...और पढ़ें

    अभिषेक शर्मा

    अभिषेक शर्मा

    HighLights

    1. अभिषेक शर्मा ने ठोकी तूफानी फिफ्टी

    2. 24 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली

    3. भारतीय टीम की शुरुआत रही खराब

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में बुधवार को भारत के सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा ने छक्‍कों की लाइन लगा दी। रिवरसाइड ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में 2 झटके जल्‍दी लगे। संजू ने 1 रन बनाया तो ईशान का खाता ही नहीं खुला।

    अभिषेक दबाव में नहीं आए

    इसके बाद भी अभिषेक शर्मा दबाव में नहीं आए और उन्‍होंने हवाई फायर करना जारी रखा। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर अपना दूसरा सिक्‍स लगाते ही अभिषेक ने खास रिकॉर्ड बनाया। वह T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने वाले बल्‍लेबाज बन गए। अभिषेक ने 785 गेंदों पर 100 टी20 इंटरनेशनल सिक्‍स पूरे किए।

    इसके साथ ही भारतीय ओपनर ने एविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक शर्मा अब रोहित शर्मा (205), सूर्यकुमार यादव (179), हार्दिक पांड्या (126) और विराट कोहली (124) के बाद T20I में 100 छक्के लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    T20I में सबसे तेज 100 छक्के

    • 785 गेंद - अभिषेक शर्मा*
    • 789 गेंद - एविन लुईस
    • 871 गेंद - फिन एलन
    • 931 गेंद - टिम डेविड
    • 963 गेंद - कॉलिन मुनरो
    • 1007 गेंद - सूर्यकुमार यादव
     
     
     

    20 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी

    अभिषेक ने 20 गेंदों में फिफ्टी लगाई। यह इंग्लैंड में T20I मैचों में किसी भारतीय द्वारा लगाई गई सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था। राहुल ने 2018 में मैनचेस्टर में 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। 9वें ओवर में सैम करन ने अभिषेक को LBW आउट किया। अभिषेक ने 24 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 6 चौके और 4 छक्‍के लगाए।

    इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 में अभिषेक शर्मा के आंकड़े शानदार हैं। उन्‍होंने 7 पारियों में 49.57 की औसत और 219.62 की स्‍ट्राइक रेट से 347 रन बनाए हैं। इस दौरान भारतीय बल्‍लेबाज ने 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। इंग्लिश टीम के खिलाफ अभिषेक ने 32 चौके और 26 छक्‍के ठोके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा के सिर से हटा नंबर-1 का ताज, Ishan Kishan बने नए 'किंग'

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND 1st T20I Live Score Update: श्रेयस अय्यर की बतौर कप्‍तान पहली फिफ्टी, भारत का स्‍कोर 130 के पार