Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG 1st T20I: विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा, श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड में कप्तानी पारी खेलकर रचा नया इतिहास

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 12:48 AM (IST)

    इंग्‍लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बुधवार को भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया। ...और पढ़ें

    भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर

    भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बुधवार को भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर इंग्‍लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। ऐसे में श्रेयस अय्यर ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला।

    विराट कोहली को पीछे छोड़ा

    श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा के बीच तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 82 रन की साझेदारी हुई। दोनों ही बल्‍लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। अभिषेक ने 20 गेंदों पर फिफ्टी लगाई, वहीं श्रेयस ने 38 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही श्रेयस ने एक खास रिकॉर्ड बनाया। श्रेयस इंग्लैंड में 50 से ज्‍यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं। इससे पहले सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। कोहली ने 2018 में कार्डिफ में 47 रन बनाए थे।

     

     

    भारत ने बनाए 189 रन

    मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। संजू सैमसन ने 1 रन बनाया तो ईशान किशन का खाता भी नहीं खुला। श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। इस दौरान भारतीय कप्‍तान ने 6 चौके और 1 छक्‍का लगाया। अभिषेक ने 6 चौकों और 4 छक्‍कों की मदद से 24 गेंदों पर 59 रन जड़े।

    साकिब ने चटकाए 3 विकेट

    अंत में शिवम दुबे 21 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा ने 13 रन की पारी खेली। वहीं हर्षित राणा भी कोई रन नहीं बना सके। आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल रन आउट हुए। पटेल ने 4 गेंदों पर 3 रन बनाए। इंग्‍लैंड की ओर से साकिब महमूद ने 3 विकेट अपने नाम किए। आदिल राशिद और सैम करन को 1-1 सफलता मिली।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'यह मेरे लिए कोई हैरानी की बात नहीं', T20I कप्तान बनने पर श्रेयस अय्यर का बेबाक बयान

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND 1st T20I Live Score Update: बारिश के कारण दूसरी पारी शुरू होने में देरी, ओवर्स में होगी कटौती