शुभमन गिल-साई सुदर्शन की जोड़ी का जमा भौकाल, एमएस धोनी का खास भी हुआ मुरीद; तारीफ में पढ़े कसीदे
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन को आईपीएल इतिहास की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी जोड़ी बताया है। उन्होंने दोनों की निरंतरता और रिकॉर्ड- ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने गुजरात टाइटंस के प्रारंभिक बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन को आईपीएल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी जोड़ी करार देते हुए दोनों के प्रदर्शन में निरंतरता की तारीफ की है।
पिछले सत्र के शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए गिल और सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। दोनों ने दसवीं शतकीय साझेदारी करके क्रिस गेल और विराट कोहली, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान और एबी डिविलियर्स और कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की।
जमकर की तारीफ
रैना ने जियो हाटस्टार के कार्यक्रम ‘चैंपियन वाली कमेंट्री’ पर कहा कि शुभमन गिल और साई सुदर्शन आईपीएल के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी जोड़ी है। दोनों ने साथ में 46 पारियों में 21 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने कहा कि अगली सर्वश्रेष्ठ जोड़ी क्रिस गेल और विराट कोहली की है जिसके बाद एबी डिविलियर्स और कोहली का नंबर है। इससे पता चलता है कि गिल और साई की जोड़ी कितनी शानदार है।"
Most century stands Men’s T20 cricket (any wicket)
— Cricketopia (@CricketopiaCom) May 21, 2026
10 - Shubman Gill, Sai Sudharsan in 46 innings
10 - Chris Gayle, Virat Kohli in 63 innings
10 - Babar Azam, Mohammad Rizwan in 75 innings
10 - AB de Villiers, Virat Kohli in 77 innings pic.twitter.com/ZZCm1YT5ss
एक दूसरे के पूरक हैं दोनों
लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे और एमएस धोनी के खास दोस्त माने जाने वाले रैना ने कहा कि दोनों ही बल्लेबाज एक-दूसरे के पूरक हैं और इसी कारण दमदार खेल दिखाते हैं। रैना ने कहा, "दोनों एक दूसरे के खेल के पूरक हैं। दोनों ने सिर्फ 46 पारियों में 21 अर्धशतकीय साझेदारी की है। गेल और कोहली 59 पारियों में जबकि एबीडी और कोहली 76 पारियों में वहां तक पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- RCB-GT में से ही कोई जीतेगा IPL 2026 का खिताब! पूर्व क्रिकेटर ने किया दावा