सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह को कहा 'रोबोट', वजह जानकर हर कोई रह जाएगा हैरान
भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मौजूदा समय के महान गेंदबाजों में गिने जाने वाले जसप्रीत बुमराह को रोबोट कहा है। बुमराह ने हाल ही में खत् ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव ने की जसप्रीत बुमराह की तारीफ
HighLights
सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह को सराहा
वर्ल्ड कप फाइनल में बुमराह बने थे प्लेयर ऑफ द मैच
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप-2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर विश्व विजेता का तमगा हासिल किया है। टीम इंडिया ने आठ मार्च को न्यूजीलैंड को मात देकर टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब अपने नाम किया। टीम की इस जीत में जसप्रीत बुमराह का योगदान काफी अहम रहा। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस गेंदबाज के मुरीद बन गए हैं और उन्हें रोबोट तक कह डाला है।
बुमराह ने फाइनल में चार ओवरों में 15 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। इससे पहले, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जब टीम इंडिया मुश्किल में थी तब बुमराह ने दो शानदार ओवर फेंक भारत को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया था। अपने प्रदर्शन से बुमराह ने एक बार फिर साबित किया है कि वह किसी भी स्थिति में टीम को दिलाने का दम रखते हैं।
बुमराह है रोबोट
सूर्यकुमार ने आईसीसी से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "इस टूर्नामेंट में भारत के लिए किसी भी गेंदबाज ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीता था। फाइनल में बुमराह ने ये काम कर दिया। बुमराह ने बड़े मौकों पर आगे आकर दमदार खेल दिखाया। ये उनके लिए सबसे सही मौका था। वह रोबोट हैं, राष्ट्रीय धरोहर हैं। बुमराह बार-बार मुश्किल समय में भारत की मदद करते हैं।"
स्कोर देख हो गया था यकीन
सूर्यकुमार ने कहा कि फाइनल में भारत ने जिस तरह का स्कोर खड़ा किया था उसे देखने के बाद उन्हें कहीं न कहीं ये यकीन हो गया था कि भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। उन्होंने कहा, "जैसे ही हमने 250-256 का स्कोर खड़ा किया हम जानते थे कि हमारा पलड़ा कहीं न कहीं भारी है। मैं जानता हूं कि किसी भी दिन मेरी टीम के गेंदबाज इस टारगेट को बचा सकते हैं। उस दिन बुमराह ने ये काम किया।"