Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सभी एक ही लाइन चिपका रहे' फाइनल मैच से पहले तेज हुई जुबानी जंग, सैंटनर पर बरस पड़े सूर्यकुमार यादव

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 09:45 PM (IST)

    न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अहमदाबाद में भारतीय फैंस को शांत करने का बयान दिया था। ऐसे में अब सूर्यकुमार यादव ने उन्हें करारा जवाब दिया है। ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव-मिचेल सैंटनर

    सूर्यकुमार यादव-मिचेल सैंटनर

    HighLights

    1. मिचेल सैंटनर को सूर्यकुमार यादव का करारा जवाब

    2. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होना है फाइनल मुकाबला 

    3. अहमदाबाद में खेला जाएगा मुकाबला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ फाइनल मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय प्रशंसकों को शांत करने की बात कही थी। उनके इस बयान पर अब भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सैंटनर से पहले ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने विश्व कप 2023 फाइनल से पहले भारतीय फैंस को शांत करने की बात कही थी। उन्हीं के बयान की तरह अब सैंटनर ने भी दिया है।

    अब एक बार फिर से विश्व कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में होना है। इस बार न्यूजीलैंड की टीम सामने है। ऐसे में सैंटनर ने भी कमिंस की तरह बयान दिया था। इसका अब भारतीय कप्तान सूर्या ने अपने अंदाज में जवाब दिया है। सूर्या का कहना है कि एक ही लाइन सभी चिपका रहे हैं। उन्हें कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए। सूर्या ने कीवी टीम की तारीफ भी की है। हालांकि, उन्होंने सैंटनर को करारा जवाब दिया है।

    सूर्यकुमार यादव ने दिया मिचेल सैंटनर को जवाब

    फाइनल मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिचेल सैंटनर के बयान का जिक्र किया गया। इसको लेकर सूर्या से सवाल किया गया, तो सूर्या ने कहा, "सभी लोग एक ही बात कर रहे हैं और वही लाइन चिपका रहे हैं। उन्हें कुछ नया कहना चाहिए था।" उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम की तारीफ करते हुए कहा, "वे अच्छा खेल दिखा रहे हैं और उनकी टीम अच्छी टीम है। हमने विश्व कप से पहले उनके साथ सीरीज खेली थी और लगभग वही टीम खेल रही है। ऐसे में एक अच्छा मुकाबला होने की उम्मीद है।"

    सूर्यकुमार यादव को हो रही घबराहट

    सूर्या ने आगे कहा, "फाइनल मैच में भारत की कप्तानी करना एक खास एहसास है। घरेलू मैदान पर इतनी बेहतरीन टीम की अगुवाई करना एक अलग ही अनुभव है। हमें थोड़ी घबराहट हो रही है लेकिन हमेशा की तरह पूरा भारत उत्साहित है। हम सब कुछ सरल रखना चाहते हैं और कुछ भी कठिन नहीं बनाना चाहते हैं। फाइनल में पहुंचने से मैं बहुत खुश हूं और मेरा परिवार भी बहुत खुश है। मेरा 6 सालों का लंबा करियर रहा है। अब भारत की कप्तानी कर रहा हूं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एयरस्पेस बंद होने से भारत में फंसी क्रिकेट टीमें, ICC ने की चार्टर उड़ानों की खास व्यवस्था

    यह भी पढ़ें- 'यहां पर रन बनना...,' अहमदाबाद की पिच को लेकर डर में हैं Mitchell Santner? फाइनल से पहले खोला बड़ा राज