IND vs NZ 2nd T20I: ईशान किशन से इस बात को लेकर नाराज थे सूर्यकुमार यादव, मैच जीतने के बाद किया बड़ा खुलासा
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 महीने और 23 पारियों के बाद टी20 इंटरनेशनल में फिफ्टी लगाई। इससे पहले स्काई ने 12 अक्टूबर, 2024 को बांग्लदेश के ...और पढ़ें
-1769190626560_m.webp)
सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक।
HighLights
भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
5 मैचों की सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
सूर्यकुमार और ईशान ने लगाया अर्धशतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान सूर्यकुमार यादव (82*) और ईशान किशन (76) के तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारत ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच से लय प्राप्त की।
सूर्या ने प्राप्त की लय
भारतीय कप्तान ने 14 महीने और 23 पारियों के बाद टी20 इंटरनेशनल में फिफ्टी लगाई। इससे पहले स्काई ने 12 अक्टूबर, 2024 को बांग्लदेश के खिलाफ हैदराबाद में फिफ्टी (75) ठोकी थी। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के बीच तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों पर 122 रनों की पार्टनरशिप हुई। ईशान ने 32 गेंदों पर 76 रन ठोके।
भारत की खराब शुरुआत
भारत ने 6 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। संजू सैमसन (6) और अभिषेक शर्मा (0) फेल रहे। इसके बाद भी ईशान ने रन गति पर लगाम नहीं लगने दी और आते ही बड़े-बड़े शॉट लगाकर 21 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। ईशान ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया। मैच के बाद भारतीय कप्तान ने खुलासा किया कि उन्हें किस बात को लेकर ईशान किशन पर गुस्सा आ रहा था। इसके अलावा स्काई ने अपनी फॉर्म और टीम के माहौल पर भी बात की।
मुझे गुस्सा आ रहा था
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मुझे नहीं पता कि ईशान किशन ने दोपहर के खाने में क्या खाया था, लेकिन मैंने कभी किसी को 6 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद पावरप्ले में 60 से ज्यादा रन बनाते हुए नहीं देखा। हम यही तो चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज खुलकर खेलें। मुझे गुस्सा आ रहा था कि वह पावरप्ले में मुझे स्ट्राइक नहीं दे रहा था, लेकिन मैं परिस्थितियों को समझने में कामयाब रहा।"
खबरें और भी
टीम में खुशनुमा माहौल है
सूर्या ने कहा, ""मैंने नेट में अच्छी बल्लेबाजी की है, अच्छा ब्रेक लिया और मैच से पहले भी अच्छा अभ्यास सत्र किया। जब न्यूजीलैंड 110 रन पर 2 विकेट थे, तो मुझे लगा कि स्कोर 230 से ज्यादा होगा, लेकिन सभी गेंदबाजों ने अपना योगदान दिया और जिम्मेदारी संभाली। मुझे अभी बहुत अच्छा लगा रहा है। टीम में खुशनुमा माहौल है और मैं इसे बनाए रखना चाहता हूं।"