Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत की कप्तानी या टी20 वर्ल्ड कप जीतना नहीं! सूर्यकुमार यादव ने बताया जिंदगी का सबसे यादगार पल; रोहित-धोनी से है कनेक्शन

    Updated: Sat, 02 May 2026 10:18 PM (GMT+05:30)

    सूर्यकुमार यादव ने अपनी जिंदगी का सबसे खास पाल बताया है। उन्होंने इस पल को रोहित शर्मा और एमएस धोनी के साथ जोड़ा है। बता दें कि सूर्या आईपीएल 2026 में ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार यादव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव का कहना है कि रोहित शर्मा और एमएस धोनी के साथ फोटो लेना उनका सपना सच होने जैसा था। सूर्या ने वर्ल्ड कप 2023 में मिली हार को लेकर भी बात की। सूर्या ने भगवान को धन्यवाद दिया कि उन्हें भारत की तरफ से खेलने का मौका मिला और फिर टीम की कप्तानी की। हालांकि, उन्होंने रोहित और धोनी के साथ फोटो को सपने सच होने जैसा बताया।

    चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक में खेले जा रहे मैच से पहले सूर्या ने धोनी और रोहित के साथ एक तस्वीर ली थी। टी20 के कप्तान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा किया था। इसी को लेकर सूर्या ने बड़ा बयान दिया। उनका कहना था उन्होंने इसके लिए रोहित और धोनी से पहले बात की और दोनों ने फोटो के लिए हां कर दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत तस्वीर ली और उसे शेयर कर दिया।

    सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान

    चेन्नई और मुंबई के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान बात करते हुए सूर्या ने कहा, "मेरे लिए ये एक सपने के सच होने के जैसा था। मैं पहले सोचता था कि भारत के लिए कब क्रिकेट खेलूंगा और मैच जीतूंगा। मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि मुझे भारत की कप्तानी करने का मौका मिलेगा लेकिन भगवान की कृपा से मुझे भारत की कप्तानी करने का मौका मिला। हमने ये टूर्नामेंट भारत में, वहां पर जीता, जहां 2023 में हम हार गए थे। इस वजह से ये याद हमेशा मेरे साथ रहेगी। वो मेरे लिए बहुत ही कीमती पल था और मुझे यकीन है कि पूरे भारतीयों के लिए भी ये खास पल था।"

    सूर्या ने रोहित-धोनी के साथ फोटो को बताया खास पल

    यादव ने आगे कहा, "वानखेडे़ में जब हम चेन्नई के खिलाफ मुकाबला खेल रहे थे, तो मेरे मन में साथ में फोटो लेने का विचार आया था। इस फोटो में, वो सभी कप्तान हों, जिसने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीता हो। अगर एक फोटो हो जाए, तो ये मेरी जिंदगी के लिए खास पल बन जाएगा। इस वजह से, जब मैं चेन्नई आया, तो मुझे लगा कि यहां पर ये हो सकता है। मैं पहले रोहित भाई के पास गया और उन्होंने तस्वीर के लिए हां कर दी। इसके बाद मैंने माही भाई से पूछा और वो भी मान गए। ये मेरे लिए बहुत ही खास पल है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CSK vs MI: डेब्‍यू मैच में चमके रामकृष्ण घोष, CSK के ऑलराउंडर ने चटकाया भारतीय कप्‍तान का विकेट

    यह भी पढ़ें- महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में यास्तिका और राधा यादव की हुई वापसी, नंदिनी को पहली बार मौका