Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026 की ट्रॉफी जागरण न्यू मीडिया ऑफिस में आई, 4 सेमीफाइनलिस्ट पर हुई बड़ी भविष्यवाणी

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 06:00 AM (IST)

    T20 World Cup 2026 Semi Finalist Prediction: टी20 विश्व कप 2026 का माहौल बन चुका है। क्रिकेट फैंस से लेकर एक्सपर्ट्स तक सब अपनी-अपनी राय देने में जुटे ...और पढ़ें

    T20 World Cup 2026: हो गई बड़ी भविष्यवाणी, भारत समेत ये 4 टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल

    T20 World Cup 2026: हो गई बड़ी भविष्यवाणी, भारत समेत ये 4 टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल

    HighLights

    1. 7 फरवरी 2026 से टी-20 विश्व कप क आगाज

    2. 8 मार्च को खेला जाएगा टी-20 विश्व कप का फाइनल मैच

    3. कौन-सी 4 टीमें सेमीफाइनल तक का सफर तय करेगी?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस मेगा इवेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होना है, जिसका फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है, इसलिए इस बार उनकी नजरें खिताब बचाने पर रहेगी।

    भारत अपने घर में ये टूर्नामेंट खेलने वाला है, इस वजह से भी उसे जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को पूरा भरोसा है कि भारत ये कप हाथ से जाने नहीं देगा। कुछ फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट तो अभी से ये कहने लगे हैं कि टीम इंडिया सेमीफाइनल तो जरूर खेलेगी। दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी भी ये मानते हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के अलावा उन 3 टीमों  के नाम भी बताए हैं, जो इस बार सेमीफाइनल तक का सफर तय करेगी।

    लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप जीतेगी टीम इंडिया!

    दरअसल, 4 फरवरी 2026 की शाम जागरण न्यू मीडिया के ऑफिस टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) की ट्रॉफी आई तो इस दौरान ऑफिस में कर्मचारियों की खुशी देखने लायक रही। इस बीच खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से जब ये सवाल पूछा गया कि ये ट्रॉफी अब तक कोई भी टीम अपने इस खिताब को डिफेंड नहीं कर पाई है, बहुत बड़ा टारगेट है, तो सूर्यकुमार यादव (India Skipper Suryakumar Yadav) किस तरह इसे डिफेंड करते नजर आएंगे? तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा,

    इस बार इतिहास बदलेगा भी और इस बार इतिहास रचा भी जाएगा। मुझे लगता है सूर्यकुमार यादव की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जिस तरह से पांच मैचों की टी20आई सीरीज में परफॉर्मेंस किया है, उससे लग रहा है टीम पूरी तरह एक शेप में आ चुकी है। पहले लग रहा था कि कॉम्बिनेशन नहीं है, क्या होगा, लेकिन शुभमन गिल के बाहर जाने से, ईशान किशन के आने से और अभी तिलक भी आ गए है, इससे टीम का कॉम्बिनेशन बन गया है। मुझे लगता है कि जिस तरह से रोहित शर्मा ने ये काम बारबाडोस में किया था, मुझे लगता है वही काम सूर्या की टीम अहमदाबाद में करेगी और स्टेडियम का नाम है नरेंद्र मोदी स्टेडियम

    -

    अभिषेक त्रिपाठी, दैनिक जागरण के खेल संपादक

    खबरें और भी

    कौन-सी 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी?

    दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी के मुताबिक, टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहुंच सकती है।

    T20 WC 2026 का क्या फॉर्मेट है?

    20 टीमों टी-20 विश्व कप 2026 में हिस्सा ले रही है, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली 2 टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी, फिर उन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इसके बाद जो भी टीम सुपर-8 में टॉप पर रहेंगी, वो सेमीफाइनल में एंट्री कर जाएंगी। दोनों सेमीफाइनल मैच की विजेता टीम फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेगी। 

    टीम इंडिया रचेगा इतिहास?

    जैसा कि अभिषेक त्रिपाठी (Dainik Jagran Sports Editor Abhishek Tripathi) ने टीम इंडिया का नाम लिया है, वो अगर खिताब जीतने में कामयाब रही, तो इतिहास रचा जाएगा, क्योंकि अब तक कोई भी मेजबान देश खिताब नहीं जीत पाया है। कोई भी चैंपियन टीम खिताब डिफेंड नहीं कर पाई है और कोई भी टीम तीन बार ये ट्रॉफी अपने घर नहीं ले जा सकी है। अब अगर भारत इस बार चैंपियन बना तो वो इतिहास रच देगा, क्योंकि भारत इस टूर्नामेंट का संयुक्त रूप से श्रीलंका के साथ मेजबान है और पिछली बार भी टीम इंडिया ने ही खिताब जीता है। भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ही ऐसे देश हैं जिन्होंने ये टूर्नामेंट 2 बार जीता है।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 के वॉर्म-अप मैच में भारत ने दिखाया दम, साउथ अफ्रीका को 30 रनों से दी पटखनी

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में ईशान किशन करेंगे ओपनिंग! संजू सैमसन ने खुद मारी 'पैर पर कुल्हाड़ी'