Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026 के वॉर्म-अप मैच में भारत ने दिखाया दम, साउथ अफ्रीका को 30 रनों से दी पटखनी

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 11:33 PM (IST)

    भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के वॉर्म-अप मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हराया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ...और पढ़ें

    भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया

    भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया

    HighLights

    1. भारत ने टी20 विश्व कप वॉर्म-अप में दक्षिण अफ्रीका को हराया

    2. ईशान किशन और तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया

    3. अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी में दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम शनिवार को अमेरिका के विरुद्ध अपने टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी, लेकिन टीम ने बुधवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए वॉर्म मैच मुकाबले में अपनी ताकत का 'ट्रेलर' दिखाया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 240 रन बनाए, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम सात विकेट पर 210 रन ही बना पाई और भारत ने 30 रन से मैच जीता।

    भारत के लिए जबरदस्त फार्म में चल रहे ईशान किशन ने केवल 20 गेंद में सात छक्कों और दो चौकों के साथ 53 रन की पारी खेली और अभिषेक शर्मा (24) के साथ पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। चोट के बाद वापसी कर रहे तिलक वर्मा ने भी 19 गेंद में तीन छक्कों और इतने ही चौकों से 45 रन बनाए। इसके अलावा अक्षर पटेल (नाबाद 35), कप्तान सूर्यकुमार यादव (30) और हार्दिक पांड्या (30) ने भी तेजी से रन जुटाए।

    भारत ने आजमाई गेंदबाजी

    वॉर्म अप मैच में भारत ने गेंदबाजी में भी अपने सभी विकल्प आजमा लिए ताकि विश्व कप जब शुरू हो तो जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी में बदलाव किया जा सके। भारत ने जसप्रीत बुमराह को आराम दिया, जबकि नौ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा से भी गेंदबाजी कराई। अभिषेक ने तो तीन ओवर में 32 रन देकर दो विकेट भी लिए।

    टीम संयोजन हुआ तय

    इस मैच से यह भी तय हो गया कि टूर्नामेंट में टीम का संयोजन क्या होगा। केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को शायद ही अंतिम एकादश में जगह मिले। वॉर्म-अप मैच में ही टीम प्रबंधन ने संयोजन की तस्वीर साफ कर दी है। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे। वहीं तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा और चौथे पर सूर्यकुमार यादव ही उतरेंगे। पांचवें नंबर पर जरूरत के हिसाब से अक्षर, हार्दिक या शिवम दुबे से बल्लेबाजी कराई जा सकती है। वहीं छठे नंबर पर रिंकू सिंह उतरेंगे। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के साथ हर्षित राणा या अर्शदीप में से किसी एक को मौका मिलेगा। वहीं स्पिनरों में कुलदीप और वरुण चक्रवर्ती का खेलना लगभग तय है।

    खबरें और भी

    2024 की टीम से बहुत आगे है

    मौजूदा भारतीय टीम को सबसे छोटे प्रारूप में रोकना मुश्किल लगता है और उसके अंदर का माहौल उस टीम से अलग है जिसने 19 महीने पहले बारबाडोस में आइसीसी खिताब का लंबा इंतजार खत्म किया था। 2024 में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से शीर्ष क्रम में टीम की अगुआई की जिससे भारत को आखिरकार सबसे छोटे प्रारूप में सफलता प्राप्त करने वाला संयोजन मिल गया था।

    यह कहना सही होगा कि मौजूदा टीम ने उस रवैये को आगे बढ़ाया और भारत के टी-20 खेल को अगले स्तर तक पहुंचाया। ऐसा लगता है कि अगर टीम का दिन बहुत खराब रहे तभी वह घर पर ट्राफी जीतने से रुक सकती है।पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने कहा, टीम में कुछ बदलाव हुए हैं, लेकिन जब से रोहित ने कुछ साल पहले टीम को वह ट्राफी दिलाई है तब से यह टीम अगले स्तर पर पहुंच गई है।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन खेल

    हाल में टीम ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध जिस तरह का खेल दिखाया, वह कुछ खास था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम के आठ सदस्य कैरेबियाई सरजमीं पर ट्राफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। टीम में रोहित या विराट कोहली नहीं हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट में इतनी गहराई है कि टीम को सुपरस्टार के बाहर होने के बाद आगे बढ़ने में ज्यादा समय नहीं लगा।

    भारत की मजबूत गेंदबाजी

    टीम में अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है जो फिलहाल क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। तिलक वर्मा का भी टीम में शामिल होना अच्छा है जिन्होंने पिछले साल एशिया कप में अपनी पहचान बनाई थी। शिवम दुबे 2024 चरण का हिस्सा थे, अब वह बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह दो मुख्य तेज गेंदबाज हैं और अगर जरूरत पड़ी तो हर्षित राणा एक काबिल 'बैक-अप' के तौर पर उपलब्ध हैं जिन्होंने हाल में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभाव डाला है।

    यह भी पढ़ें- 1295 करोड़ रुपये का पाकिस्‍तान को लगेगा फटका, भारत के खिलाफ नहीं खेला मैच तो ICC लेगा कड़ा एक्‍शन

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में ईशान किशन करेंगे ओपनिंग! संजू सैमसन ने खुद मारी 'पैर पर कुल्हाड़ी'