'वो पहला ग्लोबल स्टार, जिसने...', इंग्लैंड में 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का भौकाल; जोस बटलर ने जमकर की तारीफ
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि वैभव बिना इंटरनेशनल क्रिकेट खेले ही ग्ल ...और पढ़ें

जोस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करके न सिर्फ रिकॉर्ड्स बुक को हिलाया बल्कि दुनियाभर में अपनी फैन फॉलोइंग भी बढ़ाई। 15 साल के क्रिकेटर का डंका इंग्लैंड में भी बज रहा है, जिसके बारे में पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जोस बटलर ने बताया।
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। गुजरात टाइटंस के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ पोडकास्ट में बातचीत करते हुए कहा कि वैभव ने अविश्वसनीय काम किया।
जोस बटलर ने क्या कहा
आरसीबी ने ट्रॉफी जीती। वो आईपीएल की प्रमुख कहानी रही। मगर वैभव इस साल के लगभग आईपीएल रहे। वो टूर्नामेंट की कहानी रहे। सबसे मूल्यवान खिलाड़ी, 700 से ज्यादा रन और किसी से भी ज्यादा तेज स्ट्राइक रेट के साथ। उनकी बल्लेबाजी देखना शानदार अनुभव रहा।
जोस बटलर, पोडकास्ट में कहा
स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया खुलासा
मैंने अपने आखिरी पोडकास्ट में कहा था कि मैंने ऐसा खिलाड़ी नहीं देखा जो बिना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले ही ग्लोबल स्टार बन गया हो। इंग्लैंड में लोग वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात कर रहे हैं। वो आईपीएल फैंस नहीं, लेकिन कह रहे हैं- हे भगवान! तुमने सूर्यवंशी को देखा? वो अविश्वसनीय है। वो वर्ल्ड स्टार बन गया है। वो संभवत: पहला खिलाड़ी है, जो बिना अंतरराष्ट्रीय मैच खेले दुनिया का स्टार बना।
स्टुअर्ट ब्रॉड, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज
खबरें और भी
वैभव पर दबाव
जोस बटलर ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले से वैभव सूर्यवंशी के बारे में उनकी बातचीत हुई। इंग्लैंड के ओपनर यह जानकर दंग रह गए कि कोलकाता में ईडन गार्डन्स पर आधे से ज्यादा दर्शक वैभव सूर्यवंशी के फैंस थे।
बटलर ने कहा, 'वैभव का भारत में प्रभाव बहुत ज्यादा है। उसके बारे में हर कोई बात कर रहा है। मनोज बडाले से मेरी इस बारे में बात हुई और मैं जानकर हैरान रह गया कि ईडन गार्डन्स पर आधे से ज्यादा फैंस उन्हें देखने आए थे। 15 साल की उम्र में इतना दबाव सोचिए जरा। आप बस से उतरे और इसे देखें। मगर वैभव ने इसे अच्छी तरह सोख लिया।'
उन्होंने आगे कहा, 'वैभव सूर्यवंशी जब बल्लेबाजी करते हैं तो मुझे पता नहीं कि राजस्थान रॉयल्स ने यह किया या नहीं, लेकिन उनके लिए एक गीत बना हुआ है, कोई सूर्यवंशी गाना। जब वो शॉट मारता है तो स्टेडियम में वो गीत बजता है।'
इंग्लैंड में खेलते देखने की ख्वाहिश
जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में खेलते देखने की उत्सुकता जताई। उन्होंने कहा कि वो निकट भविष्य में सूर्यवंशी को इंग्लैंड में खेलते देखना चाहते हैं तो साथ ही वो खुद को परिस्थितियों में कैसे ढालते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
बटलर ने कहा, 'मैं वैभव को इंग्लैंड में खेलते देखना चाहूंगा। इस खिलाड़ी को लेकर काफी हलचल है और मैं भी इसे यहां खेलते हुए देखना चाहता हूं।'
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने डबल कर दी अपनी फीस, अब एक करार के लिए वसूल रहे हैं इतनी रकम