IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने भरी हुंकार, ट्रॉफी जीतने का ठोका दावा
आईपीएल 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा एलान किया है। उनका कहना है कि वे राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ होन ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी
HighLights
राजस्थान और चेन्नई के बीच मुकाबला
वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना सपना
आईपीएल जर्नी पर भी सूर्यवंशी ने की बात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 14 साल की उम्र में क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी। उन्होंने आईपीएल 2025 के एक मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया, जो लीग में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज है। अब उन्होंने अपनी आईपीएल जर्नी के बारे में बात की है। वैभव का कहना है कि जब उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया था, उसी समय से राजस्थान रॉयल्स उनके ऊपर नजर रख रही थी।
सूर्यवंशी को राजस्थान ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। इसको लेकर उनका मानना है कि आरआर की टीम पहले से ही उनके ऊपर नजर रख रही थी और स्काउटिंग टीम मैच देखती थी। उन्होंने आईपीएल 2026 में अपने गोल को लेकर बात की और टीम को चैंपियन बनाना उनका लक्ष्य है। बता दें कि राजस्थान अपने अभियान का आगाज सोमवार यानी आज चेन्नई के खिलाफ करने वाली है।
वैभव सूर्यवंशी ने IPL पर की बात
जियोस्टार पर बात करते हुए सूर्यवंशी ने कहा, "मैंने ब्रायन लारा और युवराज सिंह को मैच खत्म करते हुए देखा है। अगर वे दोनों क्रीज पर होते थे, तो विरोधी टीम के पास मैच में वापसी करने का कोई मौका नहीं होता था। मुझे उनकी यही चीज पसंद आती थी। मैंने बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाए। उसके बाद मुझे बीसीसीआई के अंडर-19 टूर्नामेंट विनू मांकड ट्रॉफी के लिए चुना गया। मैंने चैलेंजर्स ट्रॉफी खेली। इसके बाद 2023 में एक चार टीमों की सीरीज हुई थी, जिसमें भारत की दो टीमों के साथ बांग्लादेश और इंग्लैंड भी शामिल थी। उसके बाद रणजी ट्रॉफी में भी मैंने डेब्यू किया। जबसे मैं घरेलू क्रिकेट खेल रहा था, उसी समय से राजस्थान की स्काउटिंग टीम मुझ पर नजर रखी हुई थी।"
15 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में लक्ष्य निर्धारित किया है। उनका मानना है कि वे टीम के लिए पावरप्ले में जमकर रन बनाना चाहते हैं। वे टीम को ताबड़तोड़ शुरूआत दिलाना चाहते हैं। सूर्यवंशी का कहना है कि वे इस बार राजस्थान के लिए आईपीएल की ट्रॉफी जीतना चाहते हैं।
खबरें और भी
IPL ट्रॉफी जीतना चाहते हैं सूर्यवंशी
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आगे कहा, "मुझे जबसे टीम में चुना गया, तो मेरा एकमात्र लक्ष्य ये है कि टीम को अच्छी शुरूआत देना। मैं पावरप्ले में अपना नेचुरल गेम खेलना चाहता था। मुझे अगर अच्छी शुरूआत मिलती, तो मैं उस पारी को आगे बढ़ाना चाहता और एक बड़ी पारी खेलता था। मुझे पता है कि अगर मैं अपने शॉट्स खेलूंगा, तो मैच रुख का बदल जाएगा। किसी भी टीम के लिए 200 रनों का पीछा करना आसान नहीं होता है। इस सजीन मेरा लक्ष्य राजस्थान के लिए ट्रॉफी जीतना है। अगर हम आईपीएल जीतते हैं, तो टीम का प्रदर्शन अपने आप ही सुर्खियों में आ जाता है।"