Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs KKR: रोह‍ित शर्मा वाकई हैं यारों के यार... Ajinkya Rahane को बीच मैदान छेड़ा और करने लगे डांस- Video बार-बार देखना चाहेंगे

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 04:57 PM (IST)

    Rohit Sharma teases Ajinkya Rahane: रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 78 रन की पारी खेली और उनकी पारी के दम पर एमआई की टीम ने 6 विक ...और पढ़ें

    Rohit Sharma ने Ajinkya Rahane को डांस कर चिढ़ाया

    Rohit Sharma ने Ajinkya Rahane को डांस कर चिढ़ाया

    HighLights

    1. MI ने KKR को 6 विकेट से दी मात

    2. रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे को डांस कर चिढ़ाया

    3. हिटमैन को देखकर रहाणे की भी छूटी हंसी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में केकेआर के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला। उनकी शानदार पारी की बदौलत एमआई ने केकेआर को 6 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

    मुंबई इंडियंस की इस ऐतिहासिक रन चेज के दौरान रोहित शर्मा और KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे के बीच एक मजेदार पल भी देखने को मिला। रहाणे को फील्डिंग के दौरान क्रैम्प आने के बाद लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा।

    इसी बीच रोहित ने हल्का-फुल्का डांस करते हुए अपने पूर्व भारतीय टीम साथी को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी हंसते नजर आए और एक-दूसरे को गले भी लगाया। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

    Rohit Sharma ने Ajinkya Rahane को चिढ़ाया

    दरअसल, केकेआर बनाम एमआई के मैच में रोहित और रहाणे दोनों ही बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जमाए। हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कुल 39.1 ओवर में 444 रन बने, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ये मैच अपने नाम किया।

    KKR की ओर से अजिंक्य रहाणे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 40 गेंदों पर 67 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। रहाणे ने फिन एलेन के साथ पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। इस मजबूत शुरुआत के दम पर कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाए। 

    इसके जवाब में मुंबई ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा शानदार लय में दिखे। उन्होंने 38 गेंदों पर 78 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के रयान रिकेल्टन के साथ पहले विकेट के लिए 148 रन की बड़ी साझेदारी की। रिकेल्टन ने भी 43 गेंदों पर 81 रन की बेहतरीन पारी खेली।

    खबरें और भी

    फिटनेस समस्या के कारण रहाणे बाद में फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर सके। उनकी गैरमौजूदगी में रिंकू सिंह ने टीम की कमान संभाली। मैच के बाद रहाणे ने कहा कि मैदान से बाहर बैठकर टीम को संघर्ष करते देखना उनके लिए बेहद निराशाजनक था।

    उन्होंने कहा,  

    मुझे सिर्फ क्रैम्प आया था। बाहर बैठना बहुत बुरा लगता है क्योंकि उस समय गेंदबाजों पर आपका कोई नियंत्रण नहीं रहता। यह काफी खराब एहसास था। लेकिन मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं।

    -

    रहाणे

    अब केकेआर की टीम इस हार से उबरकर IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। टीम 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेलेगी।

    यह भी पढ़ें- MI vs KKR: रोहित शर्मा का वानखेड़े में तूफान, 6 बड़े रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त; कोहली भी छूटे पीछे

    यह भी पढ़ें- MI vs KKR: रिकॉर्ड्स, रन चेज और रोमांच... मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदकर रचा नया इतिहास