MI vs KKR: रोहित शर्मा का वानखेड़े में तूफान, 6 बड़े रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त; कोहली भी छूटे पीछे
रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 में केकेआर के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 38 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें उनका सबसे तेज 23 गेंदों का अर्धशतक भी शामिल था। ...और पढ़ें

Rohit Sharma ने तोड़े ये 6 बड़े रिकॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में एक धमाकेदार पारी के साथ क्रिकेट एक्शन में वापसी की। उन्होंने केकेआर के खिलाफ तेज तर्रार पारी खेलकर अपनी टीम को ठोस शुरुआत दिलाई, जिसके चलते उन्होंने IPL इतिहास में वानखेड़े स्टेडियम के सबसे बड़े स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया।
केकेआर के खिलाफ रोहित ने सिर्फ 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास में उनका सबसे तेज पचासा रहा। उनके बल्ले से 38 गेंद पर 205 के स्ट्राइक रेट से 78 रन की पारी निकली। इस पारी के दम पर उन्होंने कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए।
Rohit Sharma ने तोड़े ये 6 बड़े रिकॉर्ड्स
- एक ही मैदान (वानखेड़े स्टेडियम में 2529 रन) पर 2,500+ IPL रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
- IPL इतिहास में किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ( KKR के खिलाफ 1,161 रन)। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली को पछाड़ा। कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन बनाए थे।
- IPL में MI बनाम KKR मैचों में 1,000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने(KKR के खिलाफ 1,016 रन)
- IPL में 50 बार पचास से अधिक (50+) स्कोर बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने अपना 50वां 50+ स्कोर पूरा किया)
- वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप (रिकेलटन के साथ KKR के खिलाफ 145* रन)
- T20 क्रिकेट में 550+ छक्के लगाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने (T20 में 550 छक्के, 451 पारियों में)।
MI vs KKR: केकेआर को 6 विकेट से हराया
रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन के अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ मुंबई ने 14 साल बाद आईपीएल में अपना पहला मुकाबला जीता। इससे पहले उन्होंने 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों पर 67, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। 221 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई ने इसे 19.1 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।