Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं एक सीजन में 40-50 छक्के नहीं लगा सकता', RCB को चैंपियन बनाने के बाद Virat Kohli का चौंकाने वाला बयान

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 11:01 PM (IST)

    विराट कोहली ने आरसीबी की जीत के बाद स्वीकार किया कि वह एक सीजन में 40-50 छक्के नहीं लगा सकते, बल्कि 70-80 चौके लगाने पर ध्यान देते हैं। ...और पढ़ें

    विराट कोहली

    विराट कोहली

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का कहना है कि वे आईपीएल के एक सीजन में 40-50 छक्के नहीं लगा सकते हैं। कोहली ये बयान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद दिया है। इस सीजन वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी ने 72 छक्के लगाए, जबकि कोहली ने 25 सिक्स ही जड़े। ऐसे में विराट ने स्वीकार किया है कि वे एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं।

    कोहली ने आईपीएल 2026 में कमाल की बल्लेबाजी की और 675 रन बनाए। उन्होंने फाइनल मुकाबले में भी नाबाद 75 रनों की पारी खेली। कोहली ने सीजन में भले ही 25 छक्के लगाए लेकिन उन्होंने 73 चौके जड़े। उनसे ऊपर साई सुदर्शन (75) और शुभमन गिल (74) मौजूद हैं। इसी वजह से कोहली ने माना कि वे भले ही 50 छक्के नहीं लगा सकते लेकिन 70-80 चौके लगा सकते हैं।

    मैं एक सीजन में 40-50 छक्के नहीं लगा सकता: विराट कोहली

    आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद आईपीएल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कोहली ने कहा, "मैं ऐसा खिलाड़ी नहीं हूं, जो एक सीजन में 40-50 छक्के लगा सके लेकिन मैं 70-80 चौके लगा सकता हूं। मैंने अपने खेल के इस पहलू पर बहुत मेहनत की है। मैं वही शॉट्स खेलूंगा, जिसे मैं आसानी से खेल सकता हूं और गेंदबाजों का डटकर सामना करूंगा। मेरा लक्ष्य ये होता है कि मैं ज्यादा से ज्यादा असरदार प्रदर्शन करूं। ये जानकर मुझे अच्छा लगा कि जब मैं क्रीज पर टिककर खेलता हूं, तो मेरी टीम का जीत प्रतिशत 100 का रहा है। इससे मुझे ये तो समझ में आ गया था कि अगर मैं क्रीज पर समय बिताता हूं, तो हमारे जीतने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।"

    हम टूर्नामेंट की बेहतरीन टीम थे: कोहली

    कोहली ने आगे कहा, "हम जब इस मुकाबले में खेलने आए, तो पिछले साल जैसा महसूस नहीं हुआ। हम बहुत ही शांत थे और हमें अपनी स्किल्स पर पूरा भरोसा था। हम जानते थे कि अगर हम अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलेंगे, तो जीत जाएंगे। हम इस टूर्नामेंट की बेहतरीन टीम है और लीग स्टेज के प्रदर्शन ने इसे साबित किया था। हम लीग में टेबल टॉपर रहे और बाकी सभी टीमों से पहले फाइनल में पहुंच गए। पूरे सीजन के दौरान हमारी टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट में रेड बॉल के साथ इस्तेमाल की जा सकेगी गुलाबी गेंद, ICC ने लिया बड़ा फैसला

    यह भी पढ़ें- 'मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं', सचिन तेंदुलकर की इच्छा पूरी करने को तैयार वैभव सूर्यवंशी; बताया अपना पूरा प्लान