'खेल बिंदास...', जायसवाल के बोल ने Vaibhav Suryavanshi में फूंकी जान, बुमराह को बेदम करके छा गया 'बिहार का लाल'
Yashasvi Jaiswal Vaibhav Suryavanshi: यशस्वी जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी की खूब तारीफ की। वैभव ने एमआई के खिलाफ मैच में पहले ओवर से जिस सहजता से बुमराह ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से एमआई के खिलाफ बल्ले से खेल दिखाया, उससे हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वैभव ने पहले ओवर में जिस तरह दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना किया, उससे आरआर के उनके साथी बैटर यशस्वी जायसवाल भी हैरान थे। मैच के बाद यशस्वी ने कहा कि इससे उन पर दबाव कम हो गया था।
Yashasvi Jaiswal ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की
दरअसल, आरआर ने बारिश से प्रभावित मैच में एमआई को 27 रन से मात दी, जिसमें यशस्वी और वैभव ने शानदार शुरुआत करके टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। मैच से पहले हर जगह ये चर्चा थी कि बुमराह और वैभव के बीच मैच था, क्योंकि वो पहली बार आमने-सामने थे। सूर्यवंशी ने उम्मीदों पर खरे उतरते हुए बुमराह की 131 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गई गेंद पर मिड-ऑन के ऊपर छक्का लगाया।
जायसवाल ने मैच के बाद 32 गेंद पर नाबाद 77 रन बनाए, जिससे आरआर ने बारिश के कारण 11 ओवर के मैच में पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए। इसके जवाब में एमआई की टीम 123 रन ही बना सकी और इस तरह एमआई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जबकि आरआर की टीम तीन जीत के साथ अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गई।
मैच के बाद जायसवाल ने कहा,
उसने पहली गेंद पर ही छक्का जड़ा और मैंने उससे कहा कि वह अपने शॉट्स बिंदास खेलते रहे। यशस्वी को उनकी शानदार बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इसे हासिल करने के बाद उन्होंने कहा कि मैच बारिश की वजह से काफी छोटा हो गया था। मेरे दिमाग में था कि पावरप्ले बस तीन ही ओवर का है तो सभी गेंदबाजों को आड़े हाथ लेना है।
यशस्वी जायसवाल
खबरें और भी
जायसवाल ने आगे कहा, "बुमराह भाई दिग्गज गेंदबाजों में से एक हैं। अगर वह उनके खिलाफ रन बना रहा है तो ये कमाल की बात है। इससे हमारा ये विश्वास बढ़ा कि हम बाकी गेंदबाजों का भी अच्छी तरह से सामना कर सकते हैं। इसलिए उसका अपने शॉट खेलना काफी अच्छा रहा। इससे मुझ पर से दबाव कम हो गया और मैं बाकी गेंदबाजों का सामना अच्छी तरह से कर पाया। यह एक अच्छी साझेदारी थी और हमने इसका भरपूर आनंद लिया।"
जायसवाल ने मैच में 32 गेंद पर नाबाद 77 रन बनाए, जिससे आरआर ने बारिश के कारण 11 ओवर के मैच में पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए। इसके जवाब में एमआई की टीम 123 रन ही बना सकी और इस तरह एमआई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जबकि आरआर की टीम तीन जीत के साथ अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गई।
जायसवाल ने अभी तक टूर्नामेंट में 170 रन बना लिए हैं और उन्होंने कहा कि वह अपनी बैटिंग में हमेशा कुछ नया करने का प्रयास करते हैं। यशस्वी ने आगे कहा कि वो नेट पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अलग-अलग शॉट आजमा रहे हैं। विकेट पर भी बहुत कुछ निर्भर करता है। मैं हमेशा अपनी बैटिंग में कुछ न कुछ बदलाव करने कोशिश करते हैं और थोड़ा बहुत फेरबदल करते रहते हैं।