एमएस धोनी की तारीफ करके युवराज सिंह के पिता ने फैंस को चौंकाया, बोले- कौन उनको संन्यास का कहता है?
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने एमएस धोनी को लेकर सबसे बड़ा यू-टर्न लिया है। उनका कहना है कि धोनी को आईपीएल में अगले 10 सालों तक खेलना चाह ...और पढ़ें

एमएस धोनी-योगराज सिंह
HighLights
योगराज सिंह ने एमएस धोनी को लेकर दिया बयान
आईपीएल में अगले 10 सालों तक खेलने की दी सलाह
रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी दिया बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अकसर एमएस धोनी के खिलाफ बयान देते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में उन्होंने धोनी का समर्थ करके हर किसी को चौंका दिया है। योगराज का कहना है कि धोनी को अगले 10 सालों तक आईपीएल में खेलते रहना चाहिए। उन्होंने धोनी को संन्यास लेने की सलाह देने वाले लोगों पर भी जमकर निशाना साधा है।
योगराज ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर भी अपनी राय दी है। उनका कहना है कि रोहित और विराट को दिखाना चाहिए कि वे सर्वश्रेष्ठ हैं। गौरतलब है कि दोनों दिग्गजों के वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। हालांकि, पिछले कुछ इंटरनेशनल वनडे में विराट और रोहित दोनों ने ही शानदार खेल दिखाया है और इसी वजह से टीम में बने हुए हैं। अब योगराज ने भी उनका समर्थन किया है।
योगराज सिंह ने एमएस धोनी को दी सलाह
इनसाइड स्पोर्ट्स से बात करते हुए योगराज ने कहा, "मैं उनकी प्रशंसा करता हूं। वह अभी भी खेल रहे हैं और उन्हें अगले 10 सालों तक खेलते रहना चाहिए। उन्होंने अपनी फिटनेस साबित की है। वे खेल के प्रति समर्पित हैं। आखिर कौन लोग हैं, जो उन्हें संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं। किसी भी खिलाड़ी के लिए उम्र कोई पैमाना नहीं होनी चाहिए।"
योगराज का ये बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्हें धोनी के मुखर आलोचकों में से जाना जाता है। पूर्व भारतीय क्रिकेट अकसर धोनी के खिलाफ बोलते नजर आते हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने माही की तारीफ की है। इसके अलावा युवराज के पिता ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का भी जिक्र किया है। उनका मानना है कि रोहित और विराट को दिखाना चाहिए कि वे सर्वश्रेष्ठ क्यों हैं।
खबरें और भी
योगराज ने रोहित-विराट को लेकर दिया बयान
पूर्व स्पिनर ने भारतीय क्रिकेट में उम्र को लेकर चल रही बहस पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, जब आप अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों तो टीम से बाहर नहीं किया जा सकता है। रोहित शर्मा और विराट कोहली एक युवा खिलाड़ी हैं और क्रिकेट अभी नहीं छोड़ना चाहते हैं। उन्हें दुनिया को दिखाना चाहिए कि वे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।