Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    युवराज सिंह ने संन्‍यास के बाद कमेंट्री क्‍यों नहीं की? भारतीय क्रिकेटर ने तीखा प्रहार करके किया खुलासा

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 07:02 PM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने संन्‍यास के बाद कमेंट्री नहीं करने का कारण बताया। युवी ने वजह बताते हुए अन्‍य कमेंटेटरों को निशाना बनाया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. युवराज सिंह ने कमेंट्री नहीं करने का कारण बताया

    2. युवराज सिंह ने 2019 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास लिया

    3. युवराज सिंह ने कई बिजनेस में निवेश किया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने संन्‍यास के बाद कमेंट्री नहीं करने का प्रमुख कारण बताया है। युवी ने कहा कि वो उन लोगों के साथ काम नहीं करना चाहते, जिन्‍होंने उनके खिलाफ ही निजी टिप्‍पणी की थी।

    युवराज सिंह ने किसी कमेंटेटर का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि कुछ बातें उनके दिल में अभी भी चुभती हैं क्‍योंकि यह उनकी क्रिकेट प्रतिभा से ज्‍यादा निजी जिंदगी संबंधित थीं। याद दिला दें कि युवराज सिंह ने 2019 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास लिया था।

    युवी ने क्‍या किया?

    युवराज सिंह संन्‍यास के बाद बिजनेस जगत में उतरे। उन्‍होंने रेस्‍टोरेंट और गोल्‍फ लीग में निवेश किया। इसके अलावा उन्‍होंने मेंटर की भूमिका निभाते हुए कई खिलाड़‍ियों को निजी कोचिंग दी। मगर वो कमेंट्री और ब्रॉडकास्टिंग से दूर रहे।

    युवराज सिंह ने क्‍या कहा

    पूर्व ऑलराउंडर ने स्‍पोर्ट्स तक से बातचीत में कहा, 'अब मैं रिटायर्ड हो चुका हूं तो यह कह सकता हूं। जो लोग मेरे बारें में बोलते थे, क्रिकेट के बारे में नहीं, लेकिन मुझ पर निजी टिप्‍पणी करते थे। मेरे ख्‍याल से अगर आप किसी के खेल के बारे में बात करें तो समझ आता है, यह खेल है। जब आप निजी हो जाते हैं, तो वो कमेंट्स जिंदगीभर आपके साथ रहते हैं। मैं बैठकर उन लोगों के साथ कमेंट्री नहीं कर सकता, जिन्‍होंने मेरे बारे में निजी टिप्‍पणी की। यही वजह है कि मैं कमेंट्री नहीं करना चाहता। खेल के बारे में बात करने के लिए कमेंट्री एक अच्‍छी जगह है। मगर उस एक कारण से मैं कमेंट्री नहीं करना चाहता।'

    खबरें और भी

    संजू का बनाया करियर

    युवराज सिंह ने अपने राज्‍य पंजाब के कुछ खिलाड़‍ियों का करियर बनाने में मदद की। हाल ही में उन्‍होंने संजू सैमसन की मदद की, जिन्‍होंने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया। अब आईपीएल से पहले युवी ने ऋषभ पंत की मेंटरिंग की।

    संजू को दिया ऑफर

    युवराज सिंह ने बताया, 'संजू सैमसन 8-10 पारियों में फ्लॉप रहे और खराब दौर से गुजर रहे थे। तब आप कुछ कहना चाहते हैं कि मुझे कुछ बदलाव करने की जरूरत है। संजू उस चरण में पहुंच गए थे, जहां उन्‍हें महसूस होने लगा कि प्‍लेइंग 11 में जगह नहीं बनती। वो दक्षिण अफ्रीका में दो शतक जमा चुके थे। 2024 में जब भारत ने बारबाडोस में टी20 वर्ल्‍ड कप जीता, तब मेरी संजू से बात हुई। उस वर्ल्‍ड कप में संजू खेल नहीं रहे थे। मैंने दो-तीन आईपीएल सीजन में उनकी बल्‍लेबाजी देखी थी। मैंने उनसे कहा कि जब भी समय रहे तो हम बात करेंगे।'

    44 साल के युवराज ने कहा, 'मैंने संजू से कहा कि तुम्‍हें अपना फुटवर्क सुधारने की जरूरत है। अगर तुम सुधार नहीं करोगे तो लगातार मुश्किलों से घिरे रहोगे। रन बनाना मुश्किल नहीं, लेकिन इसके लिए फुटवर्क का अच्‍छा होना जरूरी है। मैंने उन्‍हें कुछ आईडिया बताएं कि कैसे वो सुधार कर सकते हैं।'

    यह भी पढ़ें- 'विराट-रोहित को बाहर करें या?' वर्ल्ड कप 2027 को लेकर युवराज सिंह ने टीम मैनेजमेंट को सुनाई खरी-खोटी

    यह भी पढ़ें- युवराज सिंह ने MS Dhoni और कपिल देव से मांगी माफी, पिता योगराज के बयानों पर भी खुलकर बोले