Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'तुम जो भी हो यहां से जाओ', जसप्रीत बुमराह को युवराज सिंह ने परेशान होकर कर दिया था नेट्स से बाहर

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 09:12 PM (IST)

    भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर युवराज सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि बुमराह को उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी करने से एक ...और पढ़ें

    युवराज सिंह-जसप्रीत बुमराह

    युवराज सिंह-जसप्रीत बुमराह

    HighLights

    1. युवराज सिंह ने जसप्रीत बुमराह को लेकर खुलासा किया

    2. बुमराह को युवराज ने नेट में गेंदबाजी करने से रोका था

    3. बुमराह की पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने की तारीफ

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का कहना है कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह को नेट में गेंदबाजी करने से रोक दिया था। युवराज ने उन दिनों को याद किया, जब वे कैंसर से संघर्ष कर क्रिकेट में वापसी की थी। उनका कहना है कि बुमराह 16 साल की उम्र में खतरनाक गेंदबाजी कर रहे थे और इस वजह से उन्होंने गेंदबाजी करने से रोक दिया था।

    सिंह ने ये भी खुलासा किया कि बुमराह के पास उस समय अधिक टैलेंट नहीं था। हालांकि, वे काफी फुर्तीले थे। बुमराह भले ही आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और उनके खिलाफ बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई देते हैं। बुमराह को पहले उनके अजीब एक्शन की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ऐसे दावे किए गए कि वे ऐसे बॉलिंग एक्शन के साथ लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेल सकते लेकिन उन्होंने सभी को गलत साबित कर दिया।

    युवराज सिंह का जसप्रीत बुमराह को लेकर खुलासा

    ओवरलैप यूट्यूब चैनल पर माइकल वॉन के साथ बात करते हुए युवराज ने कहा, "जब मैं वापसी कर रहा था तो वो 16 साल का था। वो मुझे नेट में गेंदबाजी कर रहा था। मुझे याद है कि ये 2013 की बात है और मुझे लगा कि इस लड़के को नेट के बाहर निकालना है। मैंने कहा कि मुझे गेंदबाजी करना बंद करो क्योंकि मैं कैंसर से उबर रहा था और क्रिकेट में वापसी की कोशिश कर रहा था।"

    दिग्गज ऑलराउंडर ने आगे कहा, "ये लड़का मुझे इतनी घातक गेंदबाजी कर रहा था। मुझे कहना पड़ा कि तुम जो भी हो, रूक जाओ। उसका रन-अप निश्चित रूप से लंबा था। मुझे नहीं लगता कि उसके पास उस अधिक टैलेंट था। हालांकि, वे बहुत ही फुर्तीले थे। उस एक्शन के साथ, उसकी गेंदबाजी में एक तरीके से धोखा देने वाला उछाल था। गेंद मेरी पसलियों पर लग रही थी।"

    खबरें और भी

    जसप्रीत बुमराह का वर्ल्ड क्रिकेट में दबदबा

    बुमराह का आज वर्ल्ड क्रिकेट में दबदबा है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 20 की असाधारण औसत के साथ 234 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे में भी 5 इकोनॉमी से रन खर्चे हैं और 149 विकेट अपने नाम किए हैं। टी20 क्रिकेट में भी तेज गेंदबाज के आंकड़े अविश्वसनीय रहे हैं। उन्होंने 6.5 की इकोनॉमी से रन देते हुए 121 विकेट हासिल किए हैं।

    यह भी पढ़ें- 'ये बांग्लादेश सर्कस बोर्ड है', तमीम इकबाल के BCB अध्यक्ष बनने के बाद आगबबूला हुआ पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: वेस्‍टइंडीज के तूफानी बल्‍लेबाजों के बीच 'फ्लाइंग क्‍लब' का हिस्‍सा बने Jos Buttler, रोहित शर्मा बहुत पीछे!