स्विंग के सुल्तान का IPL में कमाल, Bhuvneshwar Kumar ने रचा इतिहास, सभी तेज गेंदबाजों को पछाड़ा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में उतरत ...और पढ़ें
-1778171571894_m.webp)
भुवनेश्वर कुमार।
HighLights
रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
लखनऊ में बारिश से कई बार रुका मुकाबला
एकाना क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा यह मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में उतरते ही इतिहास रच दिया। वह लीग के इतिहास में 200 मैच खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भुवनेश्वर को आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। भुवनेश्वर आईपीएल इतिहास में 200 या उससे अधिक विकेट लेने वाले इकलौते तेज गेंदबाज भी हैं।
मैं बहुत खुश हूं
भुवनेश्वर ने कहा, "यह वाकई खास है। कोई भी उपलब्धि खास होती है। 200 मैच खेलना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसलिए स्वाभाविक रूप से मैं बहुत खुश हूं। इसके अलावा मुझे लगता है कि सबसे अच्छी बात यह है कि मैं यह उपलब्धि उस टीम के साथ हासिल कर रहा हूं जिसने पिछले साल ट्रॉफी जीती थी और इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इससे यह और भी बेहतर हो जाता है।"
तेज गेंदबाज ने कहा, "किसी एक खास पल को चुनना बहुत मुश्किल है, लेकिन अगर मुझे किसी खास पल का नाम लेना ही पड़े, तो मैं अपने डेब्यू विकेट को चुनूंगा। मेरी यात्रा कई साल पहले शुरू हुई थी और वह पहला विकेट हमेशा खास होता है।"
खबरें और भी
2️⃣0️⃣0️⃣* #TATAIPL games. 🥹
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 7, 2026
2️⃣1️⃣5️⃣* #TATAIPL wickets. 🤌
No pacer has ever breached the 200-game and wickets mark in the league before.... Bhuvi just did tonight. 🤌
We're glad to witness your magic in Red, Blue, and Gold, 𝐒𝐖𝐈𝐍𝐆 𝐊𝐈𝐍𝐆. ❤️ pic.twitter.com/gcAfALeuck
2011 से खेल रहे आईपीएल
भुवनेश्वर कुमार 2011 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने आज से पहले तक खेले 199 मैच में 215 विकेट चटकाए। 5/19 लीग में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। वह 2 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं। वह पुणे वॉरियर्स इंडिया और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा भी रह चुके हैं।
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड।
एलएसजी की प्लेइंग इलेवन
मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।
यह भी पढ़ें- 'मैं कुछ हासिल नहीं करना चाहता', भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी की हार के बाद दिया हैरान करने वाला बयान
यह भी पढ़ें- 36 साल के भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में होना चाहिए वापसी? Virender Sehwag बोले - 'उम्र का क्या करना'