Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CSK vs DC: संजू सैमसन ने IPL में 5 सालों के सूखे को किया खत्म, शतक जड़कर रचा इतिहास

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 09:14 PM (IST)

    संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल 2026 का पहला शतक लगाया। सेंचुरी लगाने के साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है और विरा ...और पढ़ें

    संजू सैमसन ने लगाया शतक

    संजू सैमसन ने लगाया शतक

    HighLights

    1. संजू सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ लगाया शतक

    2. संजू ने 52 गेंदों पर पूरी की सेंचुरी

    3. आईपीएल 2026 का संजू ने लगाया पहला शतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने कमाल की पारी खेली। संजू ने 52 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने इस पारी के साथ ही अपने टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे कर लिए हैं। सैमसन इससे पहले आईपीएल 2026 में फ्लॉप रहे थे और उनकी फॉर्म को लेकर चिंता बनी हुई थी। संजू टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म में थे लेकिन आईपीएल में आते ही उनका बल्ला शांत हो गया था।

    सैमसन लगातार तीन मैचों में फ्लॉप रहे थे लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जबरदस्त वापसी की। उन्होंने शतक ही नहीं लगाया बल्कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे किए हैं और ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    संजू सैमसन ने लगाया शतक

    आईपीएल 2026 से पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज को चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। ऐसे में सीएसके को उम्मीद थी कि वे टी20 विश्व कप वाला फॉर्म जारी रखेंगे लेकिन पहले तीन मैचों में अच्छा खेल नहीं दिखा सके। तीन मैचों के बाद सैमसन ने अपना रौद्र रूप दिखाया और 52 गेंदों पर सेंचुरी ठोक दी। उनके आईपीएल करियर की ये चौथी सेंचुरी है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 5 सालों बाद शतक लगाया है। इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2021 में पंजाब के खिलाफ ये कारनामा किया था।

    संजू सैमसन के 400 छक्के पूरे

    संजू सैमसन ने शतक लगाने के साथ ही टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा कारनामा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। संजू से पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने ये कारनामा किया है। टी20 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीयों में रोहित 554 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं।

    खबरें और भी

    टी20 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज-

    • रोहित शर्मा - 554 छक्के
    • विराट कोहली - 440 छक्के
    • सूर्यकुमार यादव - 421 छक्के
    • संजू सैमसन - 400* छक्के
    • एमएस धोनी - 350 छक्के
    • हार्दिक पांड्या - 333 छक्के
    • केएल राहुल - 332 छक्के

    यह भी पढ़ें- BAN vs NZ: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्‍लादेश टीम का एलान, नई सेलेक्‍शन कमेटी ने इन प्‍लेयर्स को दिया मौका

    यह भी पढ़ें- '15 साल की उम्र में काफी मैच्योर हैं', वैभव सूर्यवंशी से छक्‍के-चौके खाने के बाद उनका कायल हुआ दिग्‍गज गेंदबाज