ENG vs IND: अक्षर पटेल ने T20I में जड़ा स्पेशल 'शतक', भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किया खास कारनामा
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने खास कारनामा किया है। उन्होंने T20I क्रिकेट में स्पेशल शतक लगाया है। ...और पढ़ें

अक्षर पटेल (फोटो: BCCI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले के दौरान भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पटेल ने ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक भारत का कोई भी स्पिनर नहीं कर पाया था। अक्षर ने जैसे ही इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया, उसी के साथ उन्होंने खास कारनामा कर दिखाया और टी20 में एक स्पेशल शतक जड़ दिया।
मैनचेस्टर में इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरे टी20 मैच के दौरान पटेल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनसे पहले वैभव सूर्यवंशी ने मुकाबले में डेब्यू किया और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया। सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरी तरफ पटेल ने भी इतिहास रचा है।
अक्षर पटेल ने रचा इतिहास
अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं। उनसे पहले किसी भी स्पिनर ने टी20 में भारत के लिए 100 विकेट नहीं लिए हैं। इसके अलावा वे चौथे गेंदबाज हैं, जिन्होंने भारत के लिए इस फॉर्मेट में विकेटों का सैकड़ा जड़ा है।
भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम पर दर्ज है। अर्शदीप ने अब तक 131 विकेट चटकाए हैं। इसी के साथ वे सबसे ऊपर हैं।
भारत के लिए T20I में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज-
- अर्शदीप सिंह - 131*
- जसप्रीत बुमराह - 121
- हार्दिक पांड्या - 114
- अक्षर पटेल - 100*
अक्षर पटेल का टी20 करियर
अक्षर पटेल ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने बल्ले और गेंद के अलावा कई मौकों पर फील्डिंग से भी कमाल किया है। अक्षर ने अब तक भारत के लिए 98 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7.37 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 100 विकेट अपने नाम किए हैं। बल्ले से उन्होंने 736 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।