Glenn Phillips ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक ठोक मचाया कोहराम, न्यूजीलैंड के लिए वो कर दिखाया जो विलियमसन कभी नहीं कर सके
ग्लेन फिलिप्स ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है और खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। ...और पढ़ें

ग्लेन फिलिप्स
HighLights
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच
ग्लेन फिलिप्स ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया शतक
फिलिप्स ने खास लिस्ट में बनाई जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ग्लेन फिलिप्स ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। फिलिप्स ने इंग्लिश टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस शतक के साथ ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो अब तक कीवी टीम के सिर्फ दो बल्लेबाज कर सके थे और फिलिप्स अब खास कारनामा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में इस खिलाड़ी ने कमाल की बैटिंग की और शतक ठोका। उनके अलावा टॉम ब्लंडल ही रहे, जिन्होंने अर्धशतक लगाया। कीवी टीम के बाकी बल्लेबाज पचासा भी नहीं लगा सके लेकिन फिलिप्स की शतकीय पारी के साथ ब्लैककैप्स ने 391 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। फिलिप्स अपनी पारी के दौरान आक्रामक दिखे और उन्होंने 134 गेंदों पर ही सेंचुरी ठोक दी।
ग्लेन फिलिप्स ने शतक लगाकर रचा इतिहास
फिलिप्स का न्यूजीलैंड के लिए ये टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक है। इसी के साथ वे कीवी टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले मात्र तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले मार्टिन गुप्टिल और ब्रैंडन मैक्कुलम ने ये कारनामा किया था। फिलिप्स इससे पहले वनडे और टी20 में सैकड़ा ठोक चुके थे लेकिन लाल गेंद में वे अब तक 100 रनों के आंकड़े को नहीं छू सके थे। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने शतक लगाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
फिलिप्स ने अंग्रेजों की कुटाई करते हुए 135 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 18 चौके शामिल रहे। शतक के बाद वे एक रन भी नहीं बना सके और आउट हो गए। जब तक वे खेल रहे थे, ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम 400 रनों के आंकड़े को पार कर लेगी लेकिन ग्लेन आउट हो गए और न्यूजीलैंड की पारी समाप्त हो गई।
खबरें और भी
न्यूजीलैंड ने बनाए 391 रन
इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 391 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। कीवी टीम के लिए टॉम ब्लेंडल ने अर्धशतक लगाया और 51 रन बनाए। इन दोनों के अलावा डेरिल मिचेल ने 44 और काईल जैमीसन ने 41 रनों का अहम योगदान दिया।