भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का किया एलान, 5 खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका
भारत के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए टीम में पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों क ...और पढ़ें

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
HighLights
भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम का एलान
नट साइवर-ब्रंट को मिली कप्तानी
भारत-इंग्लैंड मैच होगा ऐतिहासिक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टीम का एलान कर दिया है। सबसे हैरानी की बात ये है कि इस मुकाबले के लिए इंग्लिश बोर्ड ने 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। पांच प्लेयर्स को पहली बार टीम में चुना गया है। ये मैच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद खेला जाएगा।
महिला टी20 विश्व कप इंग्लैंड में खेला जा रहा है। विश्व कप की समाप्ति के बाद भारत और इंग्लैंड की टीमें एकमात्र टेस्ट मैच में भिड़ने वाली हैं। ये मुकाबला ऐतिहासिक होगा क्योंकि पहला मौका है, जब लॉर्ड्स में कोई महिला टेस्ट मैच खेला जाना है। इससे पहले इस मैदान पर महिला टीम ने कभी भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। मैच में इंग्लैंड की कप्तानी दिग्गज ऑलराउंडर नट साइवर-ब्रंट करेंगी।
नट साइवर-ब्रंट को मिली कप्तानी
भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने साइवर-ब्रंट को अपना कप्तान बनाया है। वे पहली बार इंग्लैंड महिला टीम की टेस्ट में कप्तानी करने वाली हैं। इससे पहले वे वनडे और टी20 में टीम की अगुवाई कर चुकी हैं। इस टीम में हीदर नाइट, टैमी ब्यूमोंट और एमी जोन्स जैसी अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है, जो भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश करेंगी। टीम में पांच खिलाड़ी ऐसी हैं, जिन्होंने इससे पहले कभी भी कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है और उनका सेलेक्ट रेड बॉल के लिए पहली बार हुआ है।
इंग्लैंड की टीम में एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, मैडी विलियर्स, ग्रेस पॉट्स और एली थ्रेलकेल्ड का नाम शामिल है, जिन्हें इंग्लैंड के लिए सफेद जर्सी में खेलने का मौका मिल सकता है। पॉट्स और थ्रेलकेल्ड ने ऐसी प्लेयर हैं, जिन्होंने अब तक कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। इंग्लैंड ने भले ही टीम में पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है लेकिन उन्होंने अनुभवी प्लेयर्स को भी चुना है। इससे उनकी टीम में युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण है।
खबरें और भी
भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम
नट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बूचियर, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, एमी जोन्स, हीदर नाइट, एम्मा लैम्ब, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इस्सी वोंग।