Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ 5th T20I: तिरुवनंतपुरम में चमके सूर्यकुमार यादव, T20I में बनाया महारिकॉर्ड; रोहित-विराट छूटे बहुत पीछे

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 08:24 PM (GMT+05:30)

    भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 इंटरनेशनल मैच में 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 210.00 की तूफानी स्‍ट्राइक रे ...और पढ़ें

    स्‍काई ने लगाया अर्धशतक।

    स्‍काई ने लगाया अर्धशतक।

    HighLights

    1. सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक

    2. 5 मुकाबलों में सूर्या ने बनाए 242 रन 

    3. ईशान किशन ने खेली शतकीय पारी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार को भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव का बल्‍ला गरजा। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 इंटरनेशनल मैच में सूर्या ने 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 210.00 की तूफानी स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 30 गेंदों पर 63 रन जड़ दिए।

    अपनी इस पारी में स्‍काई ने 4 चौके और 6 हवाई फायर किए। इसके साथ ही सूर्या ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्या ने 1822 गेंदों में यह कारनामा किया। उन्‍होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है। 

    टी20I में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

    • 1822 गेंद: सूर्यकुमार यादव *
    • 1947 गेंद: मोहम्मद वसीम
    • 2068 गेंद: जोस बटलर
    • 2077 गेंद: आरोन फिंच
    • 2113 गेंद: डेविड वार्नर
    • 2149 गेंद: रोहित शर्मा
    • 2169 गेंद: विराट कोहली

    ईशान के साथ जोड़े 137 रन

    ईशान किशन और सूर्या के बीच 137 रनों की साझेदारी हुई। यह भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। 2017 में दिल्ली में रोहित और शिखर के बीच 158 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई थी। ईशान ने मुकाबले में शतक लगाया। उन्‍होंने 43 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली। 

    सीरीज में प्रदर्शन

    न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले तक सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। उन्‍होंने करीब 14 महीने से टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक तक नहीं लगाया था। नागपुर में खेले गए पहले टी20 में सूर्या ने 22 गेंदों पर 32 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की। इसके बाद रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय कप्‍तान ने अर्धशतक जड़ दिया।

    खबरें और भी

    उन्‍होंने 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन जड़े। तीसरे मुकाबले में स्‍काई ने अर्धशतक जड़ा। वह 26 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे। विशाखापत्तनम में खेले गए पिछले मैच में सूर्या 8 रन ही बना पाए थे। इसके बाद 5वें टी20 में उन्‍होंने फिर अर्धशतक जड़ दिया। सीरीज के 5 मुकाबलों में सूर्या ने 242 रन हैं। 

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20I: ईशान किशन की तिरुवनंतपुरम में तूफानी बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोका शतक

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20I Live Score Update: ईशान किशन शतक लगाने के बाद हुए आउट