IND vs ZIM: चेपॉक में भारतीय बल्लेबाजों का बवंडर, 256 रन बनाकर इंडिया ने टी20 विश्व कप में लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार
साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से हार के बाद भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप में जोरदार वापसी की। सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 ...और पढ़ें

भारतीय टीम ने बनाए 256 रन
HighLights
हार्दिक-अभिषेक ने लगाया अर्धशतक
भारतीय टीम ने बनाए 256 रन
इतिहास रचने से चूकी टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से हार के बाद भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप में जोरदार वापसी की। सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना जिम्बाब्वे से हुआ। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों का रौद्र रूप देखने को मिला। ऐसे में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए।
यह टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत का बेस्ट स्कोर है। साथ ही विश्व कप में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। भारतीय टीम इतिहास रचने से 5 रन दूर रह गई। टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका के नाम है। श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ 260/6 स्कोर किया था।
टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर
- 260/6 श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग 2007
- 256/4 भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई 2026*
- 254/6 वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े 2026
- 235/5 आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो 2026
- 230/8 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े 2016
- 229/4 दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2016
भारत ने बनाए कई रिकॉर्ड
भारत की पारी में सिर्फ 26 डॉट बॉल खेली गईं। यह टी20 विश्व कप में 20 ओवर की पूरी पारी में संयुक्त रूप से सबसे कम है। दक्षिण अफ्रीका ने भी 2016 में वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ 26 डॉट बॉल खेली थीं। भारत के सभी छह बल्लेबाजों ने 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। टी20 विश्व कप में एक पारी में 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 20 से अधिक रन बनाने वाले छह (या अधिक) बल्लेबाजों का यह पहला उदाहरण है।
भारतीय बैटर ने 17 छक्के लगाए
मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने 17 छक्के लगाए। टी20 विश्व कप की एक पारी में यह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा सिक्स हैं। भारत ने इस विश्व कप में अब तक 63 छक्के लगाए हैं। यह टूर्नामेंट के किसी भी संस्करण में उनके द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं। 2024 में भारत ने 61 सिक्स जड़े थे। इस संस्करण में केवल वेस्टइंडीज टीम भारत से आगे है। विंडीज टीम अब तक 66 हवाई फायर कर चुकी है।
खबरें और भी
भारतीय बल्लेबाजों का हाल
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा (55) और हार्दिक पांड्या (50) ने अर्धशतक लगाया। तिलक वर्मा ने नाबाद 44 रन बनाए। ईशान किशन ने 38 और सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों का योगदान दिया। वहीं संजू सैमसन ने 24 रन की पारी खेली।