Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: Ishan Kishan ने बल्‍ले से तबाही मचाते हुए रच दिया इतिहास, धुआंधार शतक ठोककर दिग्‍गजों के क्‍लब में बनाई जगह

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 04:38 PM (IST)

    अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ईशान किशन ने शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है। किशन ने एमएस धोनी और कपिल देव की लिस्ट में जगह ...और पढ़ें

    ईशान किशन

    ईशान किशन

    HighLights

    1. भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच

    2. ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया शतक

    3. ईशान ने धोनी और कपिल देव की लिस्ट में बनाई जगह

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली। किशन ने अफगानी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और 71 गेंदों पर अपना शतक ठोक दिया। उनके वनडे करियर का ये दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतक ठोका था, जो दोहरा शतक भी था।

    किशन ने 2023 के बाद वनडे में अफगानिस्तान सीरीज से वापसी की। उन्होंने इस सीरीज से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ ही 2023 विश्व कप में कोई वनडे मैच खेला था। अब उन्होंने इकाना स्टेडियम में शतक लगाया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसी के साथ एमएस धोनी और कपिल देव के खास लिस्ट में जगह बना ली है।

    ईशान किशन ने लगाया शतक

    किशन ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए ताबड़तोड़ शतक लगाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहले संभलकर पारी खेली। उन्होंने पहले 50 रन 52 गेंदों पर पूरे किए, जबकि अगला पचासा मात्र 19 गेंदों पर जड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने 71 गेंदों पर शतक ठोक दिया, जो उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है। इस सेंचुरी के साथ ईशान ने एमएस धोनी और कपिल देव की खास लिस्ट में जगह बना ली है।

    किशन अब भारत के लिए वनडे में सबसे कम गेंदें खेलकर 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वे सबसे तेज 1000 रन (गेंदों के लिहाज से) बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर हार्दिक पांड्या हैं, जिन्होंने 857 गेंदों पर ये कारनामा किया था। अब किशन ने 966 गेंदों पर अपने 1000 रन पूरे किए हैं।

    खबरें और भी

    वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज (गेंदों के लिहाज से)

    • हार्दिक पांड्या - 857
    • केदार जाधव - 936
    • कपिल देव - 954
    • शुभमन गिल - 954
    • एमएस धोनी - 955
    • ईशान किशन - 966

    टी20 के बाद वनडे में मचाया धमाल

    ईशान किशन के लिए पिछले कुछ महीने शानदार रहे हैं। बीसीसीआई ने उन्हें एक समय पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया था। हालांकि, उन्होंने अपनी कप्तानी में झारखंड को जीत दिलाई। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। अब उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी गदर मचाया है और शतक ठोक इतिहास रच दिया है।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: पहले तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, फिर ठोका शतक; लखनऊ में छा गए शुभमन गिल

    यह भी पढ़ें- 'अगर मैं कोच होता तो टीम से बाहर कर देता....', Vaibhav Suryavanshi के बर्ताव से नाराज हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर