Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: टेस्ट डेब्यू हो तो Manav Suthar जैसा... 59 साल का टूटा रिकॉर्ड; दिग्गजों की रेस में निकले आगे

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 12:28 PM (IST)

    मानव सुथार ने टेस्ट डेब्यू में फाइव विकेट हॉल लेकर इतिहास रचा। किसी भारतीय गेंदबाज का टेस्ट डेब्यू पर पहली पारी में यह (6/33) दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर् ...और पढ़ें

    IND vs AFG Test 2026: Manav Suthar ने टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट लेकर हासिल की बड़ी उपलब्धि

    IND vs AFG Test 2026: Manav Suthar ने टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट लेकर हासिल की बड़ी उपलब्धि

    HighLights

    1. IND vs AFG: डेब्यू टेस्ट मैच में छाए मानव सुथार

    2. मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट में पहली पारी में झटके 6 विकेट

    3. मानव सुथार ने खास उपलब्धि हासिल की

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Manav Suthar Stats: भारतीय टीम के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में धमाका किया और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में अपना फाइव विकेट हॉल भी पूरा किया।

    IND vs AFG एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन मानव सुथार की शानदार गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान की टीम को भारत ने पहली पारी में 152 रन पर समेटा। भारत ने इससे पहले पहली पारी में 8 विकेट पर 564 रन पर पारी घोषित की थी। इस तरह भारत को 412 रन की बड़ी लीड मिली और भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन देने का फैसला किया, जिसके बाद अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में खेलने उतरी है। 

    Manav Suthar ने टेस्ट डेब्यू में हासिल की बड़ी उपलब्धि

    मानव सुथार ने डेब्यू में रचा इतिहास अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 33 रन देकर 6 विकेट लिए, जो किसी भारतीय गेंदबाज का टेस्ट डेब्यू पर पहली पारी में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पहला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड नरेंद्र हिरवानी के नाम हैं, जिन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में 61 रन देकर 8 विकेट लिए थे।

    वहीं, 1967 में आबिद अली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 55 रन देकर 6 विकेट और दिलीप जोशी ने 1979 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 103 रन देकर 6  विकेट झटके थे। सुथार ने आबिद और दिलीप जोशी को पीछे छोड़ दिया। साथ ही वह 10वें भारतीय हैं जिन्होंने टेस्ट डेब्यू पर फाइव विकेट हॉल पूरा किया है, जबकि सातवें भारतीय स्पिनर हैं जो पहले ही टेस्ट में यह कीर्तिमान अपने नाम कर सके हैं।

    भारत के लिए टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

    8/61 - नरेंद्र हिरवानी बनाम वेस्ट इंडीज, चेन्नई, 1988
    6/33 - मानव सुथार बनाम अफगानिस्तान, मुल्लनपुर, 2026*
    6/55 - आबिद अली बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 1967
    6/103 - दिलीप जोशी बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई, 1979

    खबरें और भी

    रहमत शाह ने खेली अर्धशतकीय पारी 

    भारतीय टीम ने पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल की 126 रन की पारी और केएल राहुल के 100 रन, साई सुदर्शन, पंत और सुंदर की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन पर पारी घोषित की थी। इसके जवाब में पहली पारी में अफगानी टीम पहली पारी के तीसरे दिन के पहले सत्र में ही 152 रन पर ढेर हो गई।

    अफगानिस्तान के लिए सिर्फ रहमत शाह ने 60 रन की पारी खेली। उनके अलावा बल्लेबाज फ्लॉप रहे। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा को तीन और वाशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG Live Score, Day 3: 6,4.. सेदिकुल्लाह अटल ने मानव सुथार पर किया पलटवार, लंच तक अफगानिस्तान का स्कोर 18/0

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: बेटे मानव सुथार की खतरनाक गेंदबाजी नहीं देख सके पिता, अंधविश्वास के कारण स्टेडियम से लौटे वापस